home page

आज मौसम रहेगा खराब, हरियाणा, पंजाब में शीतलहर तो कश्मीर सहित 5 प्रदेशों में बरसात का अलर्ट

 | 
The weather will be bad today, with cold waves in Haryana and Punjab, and rain alerts in five states, including Kashmir
mahendra india news, new delhi
मौसम में पिछले कई दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है। शीत लहर तो कहीं घना कोहरा और कहीं भारी बरसात और बर्फबारी। मौसम 17 दिसंबर 2025 को भी बदलाव रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार यानी 17 दिसंबर को जम्मू- कश्मीर, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और अंडमान और निकोबार में मध्यम से भारी बरसात की चेतावनी जारी की गई है। मछुआरों को इस दौरान सतर्क रहने के लिए कहा गया है। इस दौरान कई स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने की प्रबल संभावना है। अंडमान और निकोबार में 17 की देर रात और 18 दिसंबर को 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

वहीं हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, यूपी व दिल्ली में मौसम के अंदर बुधवार को बदलाव रहेगा। धुंध छाने के साथ कई जगह पर ठंड का असर ज्यादा रहेगा। इसी के साथ ही शीतलहर चलने की संभावना है। इससे तापमान में भी कमी आएगी।


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर पाकिस्तान और उससे सटे इलाकों में समुद्र तल से लगभग 3.1 किलोमीटर की ऊँचाई पर एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है। पश्चिमी असम और आसपास के क्षेत्रों में भी एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।


दक्षिण तमिलनाडु के ऊपर समुद्र तल से लगभग 3.1 किमी की ऊँचाई पर एक और चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है।
एक ताज़ा पश्चिमी विक्षोभ 17 दिसंबर की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र की ओर बढऩे की संभावना है।


मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। लक्षद्वीप और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। पूर्वोत्तर भारत और हिमाचल प्रदेश तथा पंजाब के कुछ हिस्सों में घने कोहरे की स्थिति बनने की संभावना है।