home page

हरियाणा, राजस्थान, पंजाब समेत इन प्रदेशों में फिर से होगा मौसम खराब, होगी बरसात, ओले गिरने की भी संभावना

 | 
The weather will once again worsen in Haryana, Rajasthan, and Punjab, including these states: rain and hailstorms are also likely
Mahendra india news, new delhi
मौसम में पिछले कई दिनों से बदलाव देख्खने को मिल रहा है। मौसम में आज बुधवार यानि 18 म्मार्च को भी बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम आ रहे परिवर्तन को देखते हुए मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान के लिए आने वाले कुछ दिनों के लिए हल्की बा की संभावना जताई है। उत्तराखंड में 19 और 20 मार्च को,हिमाचल प्रदेश में 18 और 19 मार्च को, पंजाब-हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में 19 और 20 मार्च को कुछ स्थानों बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है।

दिल्ली में मौसम
दिल्ली, एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस रहने के साथ तापमान में ज्यादा बदलाव न होने की संभावना जताई है।



मौसम विभाग के मुताबिक 18 मार्च को यूपी के कुछ हिस्सों में तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यूपी के कई जिलों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 20 मार्च को कुछ स्थानों पर गरज के साथ तेज हवाएं (हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटा और 70 किमी प्रति घंटा तक के झोंके) चलने की प्रबल संभावना है।