होलसेल शो मर्चेंट एसोसिएशन सिरसा ने आने वाली समस्याओं को लेकर डीईटीसी के साथ विस्तृत चर्चा की
| Jul 6, 2026, 13:12 IST
mahendra india news, new delhi
होलसेल शो मर्चेंट एसोसिएशन सिरसा का एक प्रतिनिधि मंडल प्रधान सतीश कुमार गोयल की अध्यक्षता में आबकारी एवं कराधान आयुक्त अंजु सिंह से उनके कार्यालय में जाकर मिला। यह जानकारी संगठन के प्रेस सचिव अरुण बंसल ने दी। उन्होंने बताया कि इस मुलाकात के दौरान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने डीईटीसी को वित्त वर्ष 2025-26 में सरकारी राजस्व में जमा करवाई गई जीएसटी राशि का लिखित विवरण प्रस्तुत किया।
इस दौरान फुटवियर व्यापारियों को दरपेश आने वाली समस्याओं को लेकर डीईटीसी के साथ विस्तृत चर्चा की गई। डीईटीसी ने प्रतिनिधिमंडल को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में संगठन महासचिव विनोद कुमार बंसल, सह कोषाध्यक्ष अंकित गोयल, सक्रिय सदस्य योगेश तनेजा आदि शामिल रहे।
