home page

महिला ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, बोली नहाते समय अश्लील वीडियो. तुझसे सुंदर तेरी बहन, सुल्फे का आदी पति

 | 
महिला ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, बोली नहाते समय अश्लील वीडियो. तुझसे सुंदर तेरी बहन, सुल्फे का आदी पति
 mahendra india news, new delhi

हरियाणा में एक महिला ने अपने पति पर संगीन आरोप लगाए हैं। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता महिला ने बताया कि र्वा 2019 में उसकी शादी करनाल में हुई थी। उसकी 2 बेटियां हैं, बड़ी बेटी 5 वर्ष व छोटी 2 साल की है। आरोप है कि उसका पति मानसिक व शारीरिक तौर पर उसे प्रताड़ित करता है। 

रोहतक की पुरानी सब्जी मंडी थाना क्षेत्र की महिला ने अपने पति पर संगीन आरोप लगाए हैं। महिला के अनुसार उसे ससुराल वालों ने प्रताड़ित कर उसे घर से बेघर कर दिया। पति कहता है कि तुझसे सुंदर तो तेरी बहन है, उससे मेरी शादी होनी चाहिए थी। पीड़िता की शिकायत पर पुरानी सब्जी मंडी थाने में 7 जनवरी को पति, सास व मामा के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ, मारपीट व धमकी देने की एफआईआर दर्ज की गई है।करनाल में हुई थी महिला की शादी 

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता महिला ने बताया कि साल 2019 में उसकी शादी करनाल में हुई थी। तीन-चार बार पहले शिकायत दी लेकिन पति उत्पीडऩ न करने का आश्वासन देकर समझौता करवा लेता है।पति अश्लील वीडियो बनाकर देता था वायरल करने की धमकी 

पीड़िता का आरोप है कि अबकी बार उसके पति ने हद ही पार कर दी। बाथरूम में नहाते वक्त पति उसका अश्लील वीडियो बनाने की जिद करने लगा। बोला-वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर शेयर करूंगा। आरोपी सुल्फे का नशा करने का आदी है। उसे अपशब्द कहकर बुलाता है।

WhatsApp Group Join Now

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर 
सके अलावा आरोपी मायके वाले घर में हिस्सा दिलवाने का दबाव बनाता है। स्वजनों शादी के वक्त हैसियत के मुताबिक दहेज दिया, फिर भी उसका मानसिक व शारीरिक उत्पीडऩ जारी है। 26 अक्टूबर को आरोपी पक्ष ने उसके कपड़ों पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया लेकिन वह किसी तरह बच निकलने में सफल रही। किसी तरह वह मायके आई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।।