home page

SIRSA जिला की महिला थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार

 | 
news
mahendra india news, new delhi


सिरसा..... महिला विरुद्ध अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला की महिला थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने के गंभीर मामले में एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ पांडू पुत्र गुरदेव सिंह निवासी गांव अमृतसर खुर्द, तहसील ऐलनाबाद, जिला सिरसा के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए महिला थाना में तैनात महिला उप निरीक्षक कोमल सिंह ने बताया कि पीड़िता अपने परिजनों के साथ महिला थाना पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई।

महिला अधिवक्ता तथा महिला पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में पीड़िता के बयान दर्ज किए गए। पीड़िता ने बताया कि आरोपी गुरप्रीत सिंह उसके पिता का परिचित था तथा उसका उनके घर आना-जाना था। आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर शादी का झांसा दिया और करीब ढाई वर्ष तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। पीड़िता ने बताया कि इस दौरान वह गर्भवती हो गई थी, जिसके बाद आरोपी ने दवाई दिलाकर उसका गर्भपात करवा दिया।

आरोपी लगातार उसे शादी का भरोसा देता रहा और किसी को भी घटना के बारे में न बताने के लिए कहता रहा। बाद में 25 अप्रैल 2026 को आरोपी ने किसी अन्य लड़की से विवाह कर लिया। इसके बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाने के उपरांत लीगल एडवाइजर एवं मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता तथा पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत महिला थाना सिरसा मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

WhatsApp Group Join Now

जांच के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है ।