home page

अनाज मंडी की तीन दुकानों में एक साथ चोरी, जिला व्यापार मंडल के शहरी प्रधान कीर्ति गर्ग ने लिया जायजा, गश्त बढ़ाने की मांग

 | 
Thefts reported simultaneously at three shops in the Grain Market; Kirti Garg, Urban President of the District Traders' Association, inspected the site and demanded increased patrolling

mahednra india news, new delhi
अनाज मंडी सिरसा में स्थित तीन कन्फैक्शनरी की दुकानों में देर रात्रि को चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। जिला व्यापार मंडल के शहरी प्रधान कीर्ति गर्ग ने पीड़ित दुकानदारों के पास जाकर घटना की जानकारी ली।  दुकानदारों ने बताया कि चोर शटर का ताला न टूटने पर साइड से शटर को उखाड़कर दुकानों से हजारों की नगदी, एक स्कूटी सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए, जिस बारे सुबह उन्हें पता चला।

उन्होंने बताया कि चोरों के हौंसले इतने बढ़ गए हैं कि उनके मन से पुलिस का डर गायब हो गया है और शटर का लॉक न खुलने पर साईड से काटकर लॉक निकाल कर घटना को बड़ी आसानी से अंजाम दे गए। कीर्ति गर्ग ने कहा कि शहर में हो रही इन चोरियों की घटनाओं के मद्देनजर प्रशासन को जल्द से जल्द त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरों को पकड़ना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से कन्फैक्शनरी की दुकानों को चोरों द्वारा लगातार निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने दुकानदारों से भी आह्वान किया कि वे सावधान रहें और अपने कीमती सामान का ध्यान रखें। दुकान को मंगल करते वक्त दुकान में नगदी न छोड़ें और दुकान को अच्छी प्रकार से बंद कर ही घर जाएं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से भी आग्रह किया लगातार बढ़ रही चोरियों की घटनाओं को देखते हुए अनाजमंडी क्षेत्र में रात्रि गश्त को बढ़ाया जाए, ताकि इन वारदातों को रोका जा सके।

WhatsApp Group Join Now