दसवीं पास के लिए निकली बंपर सरकारी नौकरियां, 9000 से अधिक कांस्टेबल पदों के लिए होगी भर्ती,
There are many government jobs available for 10th pass candidates, with recruitment for over 9,000 constable posts.
CRPF कांस्टेबल के 9096 पदों पर भर्ती
आपको बता दें कि CRPF कांस्टेबल भर्ती के विज्ञापन के मुताबिक देश के विभिन्न प्रदेशों में भर्तियां निकाली गई है, इन राज्यों के अलावा अन्य राज्यों में भी वैकेंसी निकली हुई है कुल 9096 पदों पर कांस्टेबल की नियुक्ति की जाएगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सबसे भर्ती यूपी यानि उत्तर प्रदेश में 1215 पदों के लिए है, पश्चिम बंगाल- 748, बिहार में 694, महाराष्ट्र में 680, तमिलनाडु में 673 पदों पर भर्ती होगी, जबकि, सबसे कम भर्ती अंडमान और निकोबार में सिर्फ एक पद की निकली है।
कांस्टेबल भर्ती के लिए कब से आवेदन शुरू?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि CRPF कांस्टेबल भर्ती के विज्ञापन के तहत इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया अपना सकेंगे. आवेदन शुल्क का भुगतान भी ऑनलाइन करना होगा, 20 अप्रैल 2026 को आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. जबकि, ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 19 मई 2026 होगी।
ये हैं योग्यता
सीआरपीएफ चालक पद के लिए 10वीं पास उम्मीदवार योग्य है. भारी परिवहन ड्राइव करने का अनुभव और ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए. ड्राइविंग टेस्ट पास करने वालों का चयन हो सकेगा.
मैकेनिक मोटर वाहन पद के लिए भी 10वीं पास या उसके समकक्ष योग्यता वाले उम्मीदवार योग्य होंगे. इसके अलावा राष्ट्रीय या राज्य वोकेशनल ट्रेनिंग काउंसिल से मोटर वाहन मैकेनिक में कम से कम 2 साल का आईटीआई सर्टिफिकेट होना जरूरी है. संबंधित ट्रेड में एक वर्ष व्यावहारिक अनुभव भी चाहिए.
पायनियर विंग पद जैसे- राजमिस्त्री मेसन या इलेक्ट्रीशियन या मेसन के लिए 10वीं पास और आईटीआई प्रमाण पत्र होना चाहिए.
सिपाही चालक के लिए 21 से 27 वर्ष आयु जरूरी.
सिपाही मोटर मैकेनिक वाहन समेत अन्य ट्रेड के लिए 18 वर्ष से 23 वर्ष आयु होनी चाहिए.
हाइट की बात करें तो पुरुष की हाइट न्यूनतम 170 सेमी होनी चाहिए
महिलाओं की हाइट कम से कम 157 सेमी होनी चाहिए.
हाइट और आयु सीमा में नियम के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी.
कैसे करें आवेदन?
CRPF में सिपाही की भर्तियों को भरने के लिए गृह मंत्रालय ने विज्ञापन जारी किया है. 20 अप्रैल से ऑफिशियल वेबसाइट https://www.rect.crpf.gov.inपर आवेदन कर सकेंगे. भर्ती परीक्षा या अन्य प्रक्रिया को अपनाने के बाद ही भर्ती हो सकेगी. अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 011-26160255 पर संपर्क कर सकते हैं. चाहें तो ऑफिशियल वेबसाइट- www.rect.crpf.gov.in पर भी जा सकते हैं.