हरियाणा प्रदेश के लिए भाखड़ा बांध में पर्याप्त पानी, सीएम नायब ने दिए पेयजल के लिए ये निर्देश
There is enough water in Bhakra Dam for Haryana state, CM Naib gave these instructions for drinking water
हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को जनस्वास्थ्य व सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि गर्मी के मद्देनजर हरियाणा प्रदेश के सभी हिस्सों में पीने के पानी की आपूर्ति को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए।
सीएम सैनी ने इस मीटिंग के दौरान सभी तालाब, जलघर और अन्य जलाशय भरकर रखे जाएं। हिमाचल प्रदेश व यूपी से संबंधित किशाऊ सहित अन्य जल परियोजनाओं के संबंध में जल्द ही जल शक्ति मंत्रालय के साथ बैठक की जाएगी, जिसमें इन राज्यों के अधिकारी भी शामिल होंगे।
बता दें कि
भाखड़ा बांध के पानी को लेकर पिछले वर्ष जहां मई की शुरुआत में हरियाणा और पंजाब में तनातनी थी, वहीं इस बार स्थिति सामान्य है। इस वक्त भाखड़ा बांध में पानी का लेवल 36 फीट अधिक है, जो काफी अच्छा माना जाता है। हरियाणा ने अपने कोटे का अभी तक केवल 75-76 फीसद पानी ही इस्तेमाल किया है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में पेयजल व सिंचाई के पानी की कमी न रहने दी जाए। पेयजल के लिए नहरों से जुड़े सभी जलघरों व तालाबों को भरकर रखा जाए। जहां ट्यूबवेल आधारित जलापूर्ति होती है, वहां यदि कोई ट्यूबवेल खराब होता है तो उसे प्राथमिकता के आधार पर ठीक करवाया जाए। जरूरत पड़े तो लोगों को टैंकर से भी पानी उपलब्ध करवाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने नहरों की सफाई, मरम्मत व पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए यह सभी कार्य त्वरित गति से करवाने के निर्देश दिए।
इस मौके पर सीएम के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग तथा पंचायत विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजयेंद्र कुमार तथा जनस्वास्थ्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव जे गणेशन ने अपने विचार रखें।
