home page

हरियाणा सरकार द्वारा धान व बाजरे की सरकारी खरीद ना करने से किसान व आढ़तियों में बड़ा भारी रोष है: बजरंग गर्ग

 | 
news

mahendra india news, new delhi
 हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कान्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने अनाज मंडी में व्यापारियों की मीटिंग और सिरसा मंडी में धान खरीद का जायजा लेने के उपरांत कहा कि हरियाणा सरकार एमएसपी पर धान की खरीद, उठान व किसानों को तुरंत भुगतान करना चाहिए जबकि किसान अपनी धान बेचने के लिए मंडियों में धक्के खा रहा है। सरकार द्वारा धान व बाजरे की सरकारी खरीद ना करने से किसान व आढ़तियों में बड़ा भारी रोष है।

आज सिरसा व हरियाणा की मंडियां धान व बाजरे से भरी पड़ी है। बजरंग गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी का फसल का एक-एक दाना खरीद करने की घोषणा झूठा का पुलिन्दा है। सरकार किसान का बाजरा तक खरीद नहीं रही है जबकि बाजरे की एमएसपी 2900 रुपऐ प्रति क्विंटल है किसान मजबूरी में अपना बाजरा 2000 रुपए प्रति क्विंटल बेच रहा है। सरकार को भावान्तर योजना की बजाय किसान का बाजरा एमएसपी पर खरीद करना चाहिए। बजरंग गर्ग ने कहा कि गेहूं की खरीद हुऐ 6 महीने हो चुके हैं। हरियाणा के आढ़तियों का 34 करोड़ रुपए कमिशन सरकार की तरफ बाकी है।

सरकार को अपने वायदे के अनुसार आढ़तियों का बकाया 34 करोड़ कमीशन ब्याज सहित देना चाहिए और सरकार को हर अनाज खरीद पर आढ़तियों को पहले की तरह ढाई प्रतिशत कमीशन देना चाहिए। सरकार ने धान व गेहूं पर कमीशन कम करके आढ़तियों के साथ ज्यादति की है कपास, सरसों की सरकारी खरीद पर तो कमीशन पूरी तरह खत्म करना जो उचित नहीं है। इस अवसर पर व्यापार मंडल जिला प्रधान हीरालाल शर्मा, प्रमुख व्यापारी नेता राजकुमार शर्मा, अनाज मंडी प्रधान प्रेम बजाज, व्यापार मंडल शहरी प्रधान कीर्ति गर्ग, अनाज मंडी उप प्रधान सुधीर ललित, संरक्षक राजकरण भाटिया, सलाहकार भूषण जिंदल, व्यापार मंडल युवा प्रधान हेमंत गुप्ता, मुकेश गर्ग आदि प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखें।

WhatsApp Group Join Now