home page

गौ सेवा से बढक़र कोई सेवा नहीं : चेयरमैन बूमरा -गांव नेजिया खेड़ा में श्री सांवरिया गौशाला का हवन के बाद रखा नींव पत्थर, ग्रामीणों ने बनाई कमेटी

 | 
There is no greater service than cow service: Chairman Boomra - Foundation stone of Shri Sanwariya Gaushala was laid after havan in village Nejia Kheda, villagers formed a committee
mahendra india news, new delhi

नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव नेजिया खेड़ा में अलीमोहमम्द रोड पर श्री सांवरिया गौशाला सेवा समिति के द्वारा श्री सांवरिया गौशाला का नींव पत्थर रखा गया। गौशाला के नींव पत्थर से पहले हवन यज्ञ किया गया। इसके बाद भूमि पूजन किया गया। वहीं गौशाला में सत्संग का आयोजन किया। जिसमें भजन मंडली ने एक से बढक़र एक भजनों का गायन किया। गौशाला के निर्माण को लेकर गांव के लोगों ने कमेटी का गठन किया। गौशाला कमेटी का सर्वसम्मति से प्रधान कृष्ण दूण को चूना गया। 

 

ग्राम पंचायत ने 5 एकड़ भूमि उपलब्ध करवाई है।
गांव के प्रधान कृष्ण दूण ने बताया कि गांव में बनने वाली भव्य गौशाला के लिए सभी का सहयोग लिया जाएगा। जिससे गौशाला में गोवंश की अच्छी सेवा की जा सके। उन्होंने बताया कि गांव के समाजसेवी सुरजीत कालेरा का सपना था। गांव में गोशाला बने। इसी को लेकर उनके पुत्र व गांव के सरपंच प्रतिनिधि विक्रम कालेरा ने गौशाला के लिए पांच एकड़ भूमि उपलब्ध करवाई। जिससे गांव में गौशाला का निर्माण कार्य किया जा सके। इस गौशाला के लिए क्षेत्र के समाजसेवी, गणमान्य व ग्रामीणों ने दिल खोलकर दान दिया है। 

 

 

गौ सेवा से बढक़र कोई सेवा नहीं 
कार्यक्रम में पहुंचे चौपटा ब्लॉक समिति के चेयरमैन सूरजभान बूूमरा ने संबोधित करते हुए कहा कि गौ सेवा से बढक़र कोई सेवा नहीं है। गौ सेवा करने से बड़ा पुण्य मिलता है। गौमाता हमारी संस्कृति की आत्मा हैं और उनमें साक्षात् देवत्व का वास है। वे संपूर्ण सृष्टि के कल्याण का आधार हैं। ब्लॉक समिति चेयरमैन सूरजभान बूमरा ने गौशाला परिसर में 11 लाख रुपये का शैड बनाने की घोषणा की।

WhatsApp Group Join Now

 

इस अवसर पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन इंद्रपाल जागड़ा, ब्लॉक समिति के सदस्य पवन टोकसिया, गांव के सरपंच प्रतिनिधि विक्रम कालेरा, समाजसेवी रघुबीर सिंह कड़वासरा, पेक्स चेयरमैन दलीप सिंह साईं, मदन कटारिया, अरनियांवाली गांव के स्वामी विवेकानंद स्कूल के प्रबंध रामकिशन खोथ, क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति व समस्त ग्रामीण मौजूद रहे।