home page

गैस, सीएनजी और पेट्रोल, डीजल की कमी नहीं, अफवाहों से बचें, अनियमितता की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर पर करें संपर्क

 | 
There is no shortage of gas, CNG, petrol and diesel. Avoid rumours. In case of any irregularity, contact the helpline number

Mahendra india news, new delhi
SIRSA जिला में गत दिवस कुल 6384 सिलेंडर दिए गए जिसमें घरेलू गैस सिलेंडरों की कुल 5087 होम डिलीवरी की गई, जबकि 1297 उपभोक्ताओं ने सीधे गोदाम से सिलेंडर प्राप्त किए। विभाग की टीमों द्वारा लगातार एजेंसियों का निरीक्षण किया जा रहा है और नियमित रूप से स्टॉक की जानकारी ली जा रही है, ताकि कहीं भी किसी प्रकार की कमी न हो।


SIRSA जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक हरवीर सिंह ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है और सभी एजेंसियों के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उपभोक्ताओं को गैस की डिलीवरी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही की जा रही है। उन्होंने गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि उपभोक्ताओं से तय कीमत से अधिक राशि न वसूली जाए।

यदि कोई एजेंसी या व्यक्ति निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कालाबाजारी या अवैध उपयोग पर लगातार नजर रखी जा रही है और ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाए जाएंगे। इसके अलावा अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now


उन्होंने जिला वासियों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और यदि कहीं गैस आपूर्ति में कोई अनियमितता नजर आती है, तो इसकी सूचना तुरंत हेल्पलाइन नम्बर 01666- 248422 पर दें, ताकि आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि जिलावासी केवल आवश्यकता अनुसार ही गैस सिलेंडर प्राप्त करें और अनावश्यक रूप से सिलेंडरों का संग्रह न करें।