home page

हरियाणा प्रदेश में पानी की कमी नहीं है, लोगों को परेशान किया जा रहा : अभय सिंह चौटाला

 | 
There is no water shortage in Haryana; people are being harassed: Abhay Singh Chautala

mahendra india news, new delhi

इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में पानी की कमी नहीं है। प्रदेश के लोगों को परेशान किया जा रहा है। किसानों को सिंचाई पानी नहीं मिल रहा है। लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। जब बरसात होगी तो भाखड़ा डैम में पानी का स्तर बढ़ जाएगा। समय पर नदियों व नालों की सफाई नहीं होती है। अभय सिंह चौटाला रविवार को ऐलनाबाद हलके के अपने चार दिवसीय जनसंपर्क अभियान के दौरान गांव गुडिया खेड़ा मेें पूर्व सरपंच मनीराम पूनिया के आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। इससे पहले गांव में पहुंचने पर सरपंच मंजू बाला व पूर्व सरपंच मनीराम पूनिया ने गर्मजोशी से स्वागत किया। 


अभय सिंह चौटाला ने कहा कि पानी की गांवों में पानी की किल्लत है। सरकार का कोई ध्यान नहीं है। गांवों में गलियों को तोड़ा गया है। 
उन्होंने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव में अकाली दल का सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 9 विधायकों ने राज्यसभा चुनावों में भाजपा के पक्ष में मतदान कर यह प्रमाणित कर दिया है कि कांग्रेस ही सही मायने में भाजपा की बी टीम के रूप में काम कर रही है। 

news
इनेलो नेता ने कहा कि इनेलो ने अपने शासन में सही मायने में किसानों, गरीबों, व्यापारियों, महिला सुरक्षा आदि का प्रबंध कर सभी वर्गों के हितों का ख्याल रखा था।
उन्होंने कहा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने ही ऐलनाबाद में घग्घर से नहरें निकलवाकर उनके खेत खलिहानों को सिंचित करवाया। उधर दूसरी ओर भाजपा शासन में किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद भी उपलब्ध नहीं हो रही है और किसानों को खाद की कालाबाजारी का शिकार होना पड़ रहा है जो शर्मनाक है।

WhatsApp Group Join Now

इस अवसर पर उनके साथ इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा, विनोद बैनीवाल, दिनेश बैनीवाल, गांव गुडिया खेड़ा की सरपंच मंजू बाला, कृष्ण पूनियां, होशियार सिंह खोड, कालांवाली हलकाध्यक्ष जसविंद्र सिंह बिंदु, महेंद्र बाना, मास्टर गुरतेज सिंह, युवा इनेलो जिलाध्यक्ष भगवान कोटली, चेयरमैन सूरजभान बुमरा, मनोज जोगीवाला, सरपंच राजकुमार कुलडय़िा, सुरेश पूनिया, राजेंद्र बैनीवाल, विनोद ढिल्लो, कुलदीप फगडिया, कपिल सरपंच, विनोद रोज, जिला पार्षद प्रतिनिधि जसवीर शीलू सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।