home page

मौसम में आज से होगा बड़ा बदलाव, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में मौसम को लेकर अलर्ट

 | 
There will be a big change in the weather from today, alert regarding weather in Haryana, Punjab, Rajasthan

mahendra india news, new delhi
मौसम में आज गुरुवार  यानि 11 दिसंबर को भी बदलाव रहेगा। वैसे देखे तो दिल्ली से लेकर यूपी और बिहार तक कई प्रदेशों  में कड़ाके की सर्दी ने दस्तक दे दी है। पहाड़ी राज्यों हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 12 दिसंबर तक भारत के कई राज्यों में शीत लहर का अलर्ट जारी किया है। 13 दिसंबर तक असम और मणिपुर के अलग-अलग इलाकों में और पूर्वी उत्तर प्रदेश और ओडिशा में सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली एनसीआर में ठंड का असर बढ़ेगा।



मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिल्ली में 12 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। रात्रि और सुबह के वक्त धुंध/हल्का कोहरा छा सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मध्य क्षोभ मंडल की पश्चिमी हवाओं में एक पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ के रूप में सक्रिय है, जिसका अक्ष 5.8 किमी ऊँचाई पर लगभग 84 डिग्री पूर्व देशांतर और 23 डिग्री उत्तर अक्षांश के साथ स्थित है। एक नया, हल्का पश्चिमी विक्षोभ 13 दिसंबर को पश्चिमी हिमालय तक पहुँचने की संभावना है।



सब-ट्रॉपिकल जेट स्ट्रीम, लगभग 120 नॉट्स की तेज हवाओं के साथ, पूर्वी भारत के मैदानी इलाकों के ऊपर सक्रिय है।

मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान, तमिलनाडु और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में हल्की बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर मध्यम बारिश संभव है। आंतरिक तमिलनाडु और लक्षद्वीप में हल्की बारिश की संभावना है। 13 दिसंबर से पश्चिमी हिमालय में हल्की बरसात और बर्फबारी संभव है। पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में कोहरा रहने की संभावना है।