home page

इस दिन से लगेगा मागंलिक कार्यों में विराम, 2025 में 16 जनवरी से विवाह के 12 शुभ मुहूर्त

 | 
There will be a pause in auspicious activities from this day, 12 auspicious times for marriage from 16th January in 2025
mahendra india news, new delhi

पिछले कई दिनों से शादी विवाह का सीजन चल रहा है। सीजन में काफी शादियां देखने को मिल रही थी। अब मांगलिक कार्यों पर रविवार से यानि 15 दिसंबर 2024 से फिर एक महीने के लिए विराम लगने जा रहा है। क्योंकि 15 दिसंबर को सूर्य के धनु राशि में इंट्री करने से खरमास प्रारंभ हो जाएगा, जो 13 जनवरी 2025 तक रहेगा।

आपको बता दें कि इस दौरान विवाह समारोह सहित सभी मांगलिक कार्यों पर विराम रहेगा। ज्योतिषचार्य पंडित नीरज शर्मा ने बताया कि 15 दिसंबर 2024 से सूर्य की धनु संक्रांति आरंभ होगी। सूर्य की धनु संक्रांति का अर्थ है सूर्य का धनु राशि में इंट्री करना। सूर्य का धनु राशि में परिभ्रमण एक महीने रहता है। इसी एक महीने में खरमास या मलमास की संज्ञा आती है। आपको बता दें कि इस दौरान मांगलिक कार्यों पर विराम रहेगा। सूर्य वर्ष में दो बार मलमास या खरमास की श्रेणी में आते हैं, जिसमें धनु व मीन राशि मानी जाती है।

ज्योषिचार्य पंडित नीरज शर्मा ने बताया कि सूर्य का धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करने पर मकर संक्रांति होगी। मकर में सूर्य के प्रवेश करते ही सूर्य का उत्तरायण माना जाता है और सूर्य के उत्तरायण से ही विवाह कार्य की पुन: शुरुआत होगी। छह महीने का उत्तरायण काल, उत्तरायण का वक्त अलग-अलग प्रकार के धार्मिक मांगलिक कार्यों का विशेष माना जाता है। इस समय में धर्म तथा पुण्य से जुड़े विशिष्ट कार्य किए जाते हैं। 16 जनवरी से पुन: शादियों की शुरुआत हो जाएगी।

WhatsApp Group Join Now

ये हैं शादी के मुहूर्त 
16 जनवरी से 6 मार्च मार्च तक विवाह के 12 विशेष मुहूर्त होंगे।
जनवरी-मार्च के बीच में मुहूर्त ये रहेंगे
फरवरी 7, 13, 18, 20, 21, 25