समय सारिणी में बदलाव के विरोध में होगा चक्का जाम: सांझा मोर्चा मीटिंग में सांझा मोर्चा के पदाधिकारियों ने की चर्चा
There will be a road blockade to protest the schedule change: Sanjha Morcha
Officials of Sanjha Morcha discussed the matter at a meeting.
सिरसा। सांझा मोर्चा सिरसा की एक मीटिंग का सिरसा डिपो में आयोजन किया गया, जिसमें हिसार आरटीओ द्वारा मनमाने तरीके से हिसार-देहली की पुरानी चल रही समय सारिणी में बदलाव करके सरकार और रोडवेज विभाग को राजस्व का नुकसान पहुंचाने इरादे से धक्केशाही से चलाने का प्रयास किया जा रहा है।
सुरेंद्र बैरागी, शेरसिंह खोड, आत्मा राम बैनीवाल सुरेंद्र निरानिया, पृथ्वी चाहर, अमरजीत, सतवीर कड़वासरा, भारतभूषण, जोधा सिंह, विकास दिनोदिया, विनोद खारिया, सुरेंद्र डूडी, प्रहलाद, प्रवीन बालसमंद ने संयुक्त रूप से कहा कि सांझा मोर्चा, सिरसा इस फैसले का पुरजोर विरोध करता है और चेतावनी देता है कि अगर अवैध समय सारिणी चलाने की कोशिश की तो हिसार डिपो के विरोध स्वरूप बंद के आह्वान पर सिरसा डिपो का तुरंत प्रभाव से चक्का जाम कर दिया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी सिर्फ और सिर्फ आरटीओ हिसार और प्रशासन की होगी ।
