सिरसा जिला की ये हैं वैध कालोनी, देखे लिस्ट, वैध कॉलोनियों में एनओसी प्राप्त करने की प्रक्रिया सरल : डीटीपी, घर बैठे ऑनलाइन भी कर सकते हैं आवेदन
Mahendra india news, new delhi
SIRSA नगरपरिषद-नगरपालिका क्षेत्रों से बाहर जिला के विभिन्न कस्बों में बनी वैध कॉलोनियों में खाली प्लॉट या मकान के लिए आम नागरिकों को एनओसी प्राप्त करने के लिए किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।
जिलावासी डीटीपी विभाग की वैबसाइट https://tcpharyana.gov.in/ पर जाकर न केवल एनओसी प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं बल्कि जिला में वैध कॉलोनियों की पूरी जानकारी भी ले सकते हैं। इस वेबसाइट पर जिला में वैध कॉलोनी के नक्शे व बाउंड्री जैसी पूरी जानकारी उपलब्ध है। एनओसी के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय आवेदक को वेबसाइट https://tcpharyana.gov.in/ पर जाकर राइट साइड के ई-गवर्नेंस मेन्यू के पहले ऑप्शन ‘न्यू यूजर - रजिस्टर हेयर’ पर पंजीकरण कर, उसके बाद यूजर लॉगइन में जाकर डिटेल सब्मिट कर आवेदन करना होगा।
जिला नगर योजनाकार कर्मवीर झाझडिय़ा ने बताया कि फिलहाल जिला के विभिन्न कस्बों में 22 कॉलोनियां वैध हैं। जोकि नगरपरिषद, नगरपालिका क्षेत्रों से बाहरी सीमा में स्थित हैं। इन कॉलोनियों में खाली भूखंड या मकान की क्रय-विक्रय व अन्य कार्य हेतू एनओसी प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है, जिसके बाद विभाग द्वारा तय समय में एनओसी जारी की जाती है।
जिला के विभिन्न कस्बों में ये हैं वैध कॉलोनी
सिरसा कस्बे के कंगनपुर क्षेत्र में बालाजी कॉलोनी (क्षेत्रफल 4.09 एकड़), शाहपुर बेगू क्षेत्र में रहमत कॉलोनी (क्षेत्रफल 40.34 एकड़), शाहपुर बेगू क्षेत्र में सुखचैन कॉलोनी (क्षेत्रफल 31.70 एकड़), शाहपुर बेगू क्षेत्र स्थित ही रहमत कॉलोनी अरनियांवाली रोड (क्षेत्रफल 4.69 एकड़), कंगनपुर क्षेत्र में कंगनपुर कॉलोनी (क्षेत्रफल 8.26 एकड़), ऐलनाबाद कस्बे में ढाणी जाटान क्षेत्र में जनता कालोनी (क्षेत्रफल 10.23 एकड़), ऐलनाबाद क्षेत्र में आदर्श नगर भाई कन्हैया कालोनी (क्षेत्रफल 21.14 एकड़), ऐलनाबाद क्षेत्र में शहीद भगत सिंह कालोनी (क्षेत्रफल 15.64 एकड़), ढाणी जाटान में मॉडल टाउन कॉलोनी (क्षेत्रफल 13.25 एकड़), सुंदर नगर कालोनी (क्षेत्रफल 9.73 एकड़), गुरु नानक कॉलोनी (क्षेत्रफल 25.53 एकड़), पीर कॉलोनी (क्षेत्रफल 19.71 एकड़) वैध कालोनी हैं।
इसी तरह सिरसा कस्बे के क्षेत्र नेजाडेला कला में गुरु दक्ष प्रजापति कॉलोनी (क्षेत्रफल 3.12 एकड़), कंगनपुर क्षेत्र में गिल कॉलोनी (क्षेत्रफल 2.03 एकड़), शाहपुर बेगू क्षेत्र में शिव कॉलोनी (क्षेत्रफल 11.57 एकड़), वैदवाला क्षेत्र में वैदवाला कालोनी (क्षेत्रफल 3.29 एकड़), डबवाली कस्बे के डबवाली क्षेत्र में श्री गुरु तेग बहादुर जी नगर कॉलोनी (क्षेत्रफल 15.96 एकड़), रानियां कस्बे के अभोली क्षेत्र में गोबिंदपुरा कॉलोनी (क्षेत्रफल 2.02 एकड़), ऐलनाबाद कस्बे के ऐलनाबाद क्षेत्र में गोकुलपुर कॉलोनी (क्षेत्रफल 3.10 एकड़), ढाणी जाटान क्षेत्र में मॉडल टाउन कॉलोनी (क्षेत्रफल 12.43 एकड़), ऐलनाबाद क्षेत्र में बीडीओ कालोनी (क्षेत्रफल 6.42 एकड़) तथा सिरसा कस्बे के शाहपुर बेगू क्षेत्र में शांति नगर कॉलोनी (क्षेत्रफल 6.01 एकड़) वैध कॉलोनी है।
उन्होंने बताया कि इन वैध कालोनियों में भूखंड धारकों से भवन नक्शों के अनुमोदन, भूखंडों के क्रय-विक्रय तथा ऑक्यूपैंसी सर्टिफिकेट आदि जो भी पहले हो, प्रदान करते समय विकास प्रभार संग्रहित किए जाएंगे। रिक्त क्षेत्र के लिए कलेक्टर दर का 8 प्रतिशत व नियमित क्षेत्र के लिए पांच प्रतिशत की दर से विकास प्रभार उद्ग्रहित किए जाएंगे। अनुमति सीमा से चार प्रतिशत से अधिक वाले वाणिज्यिक घटकों के लिए यह दरें तीन गुणा होंगी।
वैध कॉलोनी के नक्शे व बाउंड्री की इस प्रकार लें जानकारी :
जिले के आम नागरिक कस्बों मेंं वैध 22 कॉलोनियों के नक्शे, बाउंड्री, नियमित खसरा संख्या आदि की जानकारी के लिए सबसे पहले वेबसाइट https://tcpharyana.gov.in/ पर जाएं, इसके बाद ड्रॉप डाउन करते हुए डाटा डाउनलोड मेन्यू में रेगुलरराइज्ड कॉलोनिज पर क्लिक करें, इसके बाद जिले का चयन करते हुए फिल्टर रेगुलरराइज्ड कॉलोनी पर क्लिक करें। इसके बाद कॉलोनी, कॉलोनी का नाम, क्षेत्रफल व नियमित खसरा संख्या दिखाई देगी। ठीक उसके आगे व्यू ऑप्शन पर क्लिक कर कालोनी का नक्शा-बाउंड्री प्राप्त होगा।
