home page

हरियाणा के इन जिलों को मिली 80 नई इलेक्ट्रिक बसें, विद्यार्र्थियों के बस पास होंगे मान्य

 | 
These districts of Haryana got 80 new electric buses, bus passes of students will be valid
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश के सीएम नायब सिंह सैनी समय समय पर अनेक घोषणा करने के साथ उन्हें पूरा भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब प्रदेश के सीएम सैनी ने प्रदेशभर के छात्रों को बड़ी राहत देते हुए कहा कि ई-बसों में छात्र पास मान्य करने का फैसला लिया है। सीएम ने पानीपत में वीरवार दोपहर को ई-बस डिपो से 5 जिलों के लिए 80 ई-बसों को हरी झंडी दिखाई। इनमें पानीपत को 40, यमुनानगर को 15, कुरुक्षेत्र और सोनीपत को 10-10 व पंचकूला को 5 ई-बसें मिली हैं। अब हरियाणा प्रदेश में E-बसों की संख्या 155 हो गई है।

इस दौरान प्रदेश के सीएम सैनी कहा कि प्रदेश में बढ़ते प्रदूषण और पेट्रोल-डीजल की खपत को कम करने के उद्देश्य से सरकार लगातार इलेक्ट्रिक परिवहन को बढ़ावा दे रही है। इन बसों में विद्यार्थियों के पास भी मान्य होंगे। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ से कटरा, सालासर, खाटूश्याम, हरिद्वार और अमृतसर जैसे धार्मिक स्थलों के लिए 50 नई इलेक्ट्रिक एक्सप्रेस बसें खरीदी जाएंगी।


CM ने पानीपत के आर्य पीजी कालेज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि प्रधानमंत्री की अपील के अनुरूप पेट्रोल-डीजल की बचत करना समय की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि भारी वाहनों के चालकों को बेहतर प्रशिक्षण देने के लिए प्रदेश में सात चालक प्रशिक्षण केंद्र भी खोले गए हैं। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि पानीपत की धरती 3 ऐतिहासिक युद्धों की साक्षी रही है, अब यहां से प्रदूषण के खिलाफ चौथे युद्ध की शुरुआत हुई है।

WhatsApp Group Join Now

इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री मंत्री कृष्ण लाल पंवार, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, शहरी एमएलए प्रमोद विज, समालखा के एमएलए मनमोहन भड़ाना आदि लोग मौजूद रहे।