home page

महाशिवरात्रि के दिन इन राशियों की लगेगी लॉटरी, करियर और बिजनेस में मिलेगी बड़ी सफलता

 | 
These zodiac signs will win the lottery on Mahashivratri and will achieve great success in their career and business
 mahendra india news, new delhi

हर साल सभी को महाशिवरात्रि का इंतजार रहता है। इस दिन पूजा पाठ करने का विशेष महत्व होता है। शिव की पूजा करने से हमेशा शिव भक्तों पर कृपा बनी रहती है। भगवान शिव की पूजा का महापर्व महाशिवरात्रि वर्ष 2026 में 15 फरवरी को मनाया जाएगा। ज्योतिषचार्य पंडित नीरज शर्मा ने बताया कि 2026 की महाशिवरात्रि कई मायनों में खास है। इस दिन ग्रहों का एक ऐसा दुर्लभ संयोग बन रहा है, जो कई राशियों के लिए राजयोग जैसा फल लेकर आएगा।

उन्होंने बताया कि महादेव को आशुतोष कहा जाता है, जो भक्तों की प्रार्थना सुनकर तुरंत प्रसन्न हो जाते हैं। इस बार की शिवरात्रि पर शिव-शक्ति की विशेष कृपा से कई राशियों के जातकों को करियर में ऊंची उड़ान भरने और बिजनेस में बड़ा फायदा मिलेगा। जानें, इस साल महाशिवरात्रि पर कौन सी भाग्यशाली राशियां हैं?

मेष राशि 
इस राशि वालों के लिए यह पर्व व्यापार में नये मौके लेकर आएगा। अगर आप लंबे वक्त से जॉब बदलने या प्रमोशन का इंतजार कर रहे थे, तो महादेव की कृपा से आपकी यह इच्छा पूरी होगी। जो व्यक्ति नया स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए भी यह वक्त सोने पर सुहागा साबित होगा।

WhatsApp Group Join Now

सिंह राशि 
इस राशि वालों के लिए महाशिवरात्रि मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी वाला रहेगा। आपकी लीडरशिप क्वालिटी की कार्यक्षेत्र में तारीफ होगी। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल होगी, इससे आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार होगा। इसी के साथ ही रुका हुआ धन वापस मिल सकता है।

तुला राशि 
इस राशि के जातकों के लिए यह वक्त निवेश से फायदा कमाने का है। अगर आप शेयर मार्केट या रियल एस्टेट से जुड़े हैं, तो भगवान महादेव की कृपा से आपको जबरदस्त मुनाफा हो सकता है। पार्टनरशिप में किए गए कामों में कामयाबी मिलेगी और करियर की बाधाएं दूर होंगी।


कुंभ राशि 
इस राशि वालों के लिए धन आगमन के नए स्रोत खुलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी क्रिएटिविटी आपको दूसरों से अलग करेगी। भगवान शिव महादेव की कृपा से आपके अटके हुए प्रोजेक्ट्स फिर से शुरू होंगे और कारोबार में फायदा मिलेगा। 

महाशिव रात्रि के करें ये उपाय
बिजनेस में कामयाबी के लिए महाशिवरात्रि की रात्रि शिवलिंग पर गन्ने के रस से अभिषेक करें।
करियर में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए शहद और जल मिलाकर भ्भगवान शिव महादेव को अर्पित करें।
शत्रुओं पर विजय पाने के लिए इस रात्रि शिव तांडव स्तोत्र का पाठ जरूर करें।

नोट : इस समाचार में जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। इस न्यूज को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। धन्यवाद