घर में पुराना सामान लाने से पहले 10 बार सोचें, कंगाली में जीना पड़ेगा जीवन
mahendra india news, new delhi
पहले कहावत थी नया नौ दिन, पुराना सौ दिन, यह केवल कहावत है। वैसे घर पर पुरानी वस्तु लेकर आने से पहले सौ बार सोच लें। वैसे आजकल घर को सजाने के लिए पुरानी एंटीक चीजें या सेकंड-हैंड फर्नीचर खरीदने का चलन सा हो गया है, कम रेट में विंटेज लुक पाने के चक्कर में लोग दूसरों का इस्तेमाल किया हुआ सामान घर ले आते हैं.
आपको पता है यही सामान आपके हंसते-खेलते घर की शांति को पल भर में छीन सकता है, हर वस्तु अपने मालिक की ऊर्जा और विचारों को अपने अंदर सोख लेती है.
घड़ी बिगाड़ सकती है आपका समय
ज्योतिषचार्य पंडित एनके शर्मा ने बताया कि घड़ी को वास्तु में इंसान की प्रगति और अच्छे समय का प्रतीक माना गया है. किसी दूसरे व्यक्ति की पुरानी घड़ी घर में लगाना अपने भाग्य को दूसरों के हाथों में सौंपने जैसा है।
यदि वह घड़ी पुरानी, बंद या सुस्त चलती है, तो परिवार के बनते काम बिगाड़ सकती है. दूसरों की इस्तेमाल की हुई घड़ी घर में टांगने से इंसान की अपनी तरक्की रुक जाती है.
आपके कार्यालय में सहकर्मियों के साथ अनबन होने लगती है और बिजनेस में अचानक नुकसान झेलना पड़ता है. समय को सही चक्र में चलाने के लिए हमेशा अपने लिए नई और सही चलने वाली घड़ी ही खरीदनी चाहिए.
एंटीक सजावटी सामान
इसी के साथ ही पुराने शो-पीस, पेंटिंग्स या विंटेज धातु का सामान दिखने में बहुत खूबसूरत और आकर्षक लगता है. लोग अक्सर इन्हें घर के मुख्य हॉल में बड़े चाव से सजा देते हैं.
लेकिन इतिहास और वास्तु दोनों यह मानते हैं कि एंटीक चीजों के साथ एक पुराना इतिहास और कई तरह की सकारात्मक-नकारात्मक भावनाएं जुड़ी होती हैं.
यदि किसी एंटीक वस्तु का इतिहास दुखद या विवादित रहा हो, तो वह आपके घर के सकारात्मक माहौल को पूरी तरह खत्म कर सकती है. इससे घर के सदस्यों के बीच छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़ापन और भयंकर विवाद होना शुरू हो जाता है।
इसी के साथ ही फर्नीचर और घड़ी के अलावा कई लोग दूसरों के महंगे कपड़े, जूते या एंटीक गहने इस्तेमाल करना पसंद करते हैं. वास्तु शास्त्र में इसे बहुत बड़ा दोष माना गया है.
किसी और के कपड़े पहनने से उस व्यक्ति की नकारात्मक सोच और उसके ग्रह दोष सीधे आप पर असर डालने लगते हैं. विशेष रूप से पुराने रत्न या धातु के बने गहने अपने पूर्व मालिक की शारीरिक और मानसिक ऊर्जा को बहुत गहराई से सोखकर रखते हैं।
इन्हें बिना किसी ज्योतिषी सलाह या शुद्धि के धारण करने से इंसान धीरे-धीरे आर्थिक तंगी, मानसिक तनाव और गंभीर डिप्रेशन की चपेट में आ जाता है.
यदि आपको कोई पुरानी या सेकंड-हैंड चीज बहुत पसंद आ गई है और उसे घर लाना बहुत जरूरी है, तो उसे बिना शुद्ध किए कभी प्रयोग न करें.
किसी भी पुराने सामान को घर में जगह देने से पहले उसे गंगाजल का छिडक़ाव करके अच्छी तरह साफ करें. लकड़ी या धातु की चीजों को कुछ देर के लिए धूप में जरूर रखें, क्योंकि सूर्य की किरणें हर तरह की नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट कर देती हैं.
इसके अलावा कपूर और सेंधा नमक के पानी से सामान की सफाई करना भी एक बेहतरीन उपाय है. इन आसान नियमों का ध्यान रखकर आप अपने घर को वास्तु दोष और अनजानी परेशानियों से बचा सकते हैं.
