तीसरा पुस्तक वितरण समारोह: 9वीं से 12वीं के 50 विद्यार्थियों को भेंट की पुस्तकें
Mahendra india news, new delhi
सिरसा। वर्ष 26-27 का बाबा सरसाईनाथ बुक बैंक का तीसरा पुस्तक वितरण समारोह रविवार की सुबह गौशाला के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि रमेश गोयल एडवोकेट जल स्टार व राजेंद्र कुमार रातुसरिया प्रधान श्री गौशाला ने मां सरस्वती व बाबा सरसाईनाथ की प्रतिमा के सामने ज्योत प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जानकारी देते हुए ट्रस्ट के महासचिव प्रेम कंदोई ने बताया ट्रस्ट की सभी पदाधिकारियों ने बाबा सरसाईनाथ व मां सरस्वती की फोटो पर भी पुष्प अर्पित किए गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष गुरदीप सैनी ने की। गुरदीप सैनी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बुक बैंक पिछले 5 वर्ष से 15000 विद्यार्थियों को लाभान्वित कर चुका है, जिसमें पाठ्य पुस्तकों के सेट, नि:शुल्क चश्मा, स्टेशनरी स्कूल शूज, प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें वितरित की गई।
प्रेम कंदोई महासचिव व अनिल सैनी ने बताया कि आज कक्षा नौवीं से लेकर 12वीं कक्षा के 50 विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकों के सेट तथा 5 विद्यार्थियों को नि:शुल्क चश्मे के साथ -साथ चार विद्यार्थियों को स्टेशनरी प्रदान की गई। मुख्य अतिथि रमेश गोयल ने संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई में धन की कमी को आड़े नहीं आने दिया जाएगा, जो भी विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहता है और पैसे की कमी के कारण वह पढ़ाई छोड़ रहा है तो उसे बाबा सर साईनाथ बुक बैंक से संपर्क स्थापित करना चाहिए, उनकी हर संभव आर्थिक मदद दी जाएगी।
मुख्य अतिथि रमेश गोयल पर्यावरण विद् को बाबा सरसाईंनाथ बुक बैंक द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। मंच संचालन रणजीत सिंह टक्कर ने किया। इस अवसर पर समाजसेवी रणजीत सिंह टक्कर ने सभी विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलवाई। कार्यक्रम में समाजसेवी रतन सिंह दुरेजा, पवन कुमार मैनेजर, गौतम कुमार सहित सभी ट्रस्टी उपस्थित थे।
