home page

रोजाना 30 लीटर दूध देती है इस नस्ल की भैंस, बड़ी कमाई के लिए यहां जानें इन भैंसो की पहचान एवं खासियत

 | 
This breed of buffalo produces 30 liters of milk daily. Learn about the characteristics and characteristics of these buffaloes to earn big
mahendra india news, new delhi

आज के समय में दूध का व्यवसाय बढ़ता जा रहा है। इससे पशुपालक सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं। क्योंकि खेती के साथ-साथ पशुपालन करने वाले किसानों के लिए मुर्रा भैंस अपरिचित नहीं है, यह मुर्रा भैंस रोजाना 30 लीटर तक दूध देती है। यही वजह है कि यह भैंस मार्केट में अधिक रेटों पर बिकती है। मुर्रा भैंस की उत्पत्ति हरियाणा एवं पंजाब राज्य से हुई है।


खेती के साथ-साथ पशुपालन एवं डेयरी व्यवसाय से अधिक फायदा कमाने के लिए भैंस पालन के माध्यम अपना डेयरी बिजनेस कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले तो मुर्रा भैंस सबसे अधिक उपयुक्त मानी जाती है। जिसके माध्यम से किसान खेती और पशुपालन करके अधिक आय प्राप्त कर सकते हैं। भैंस का दूध अधिक पसंद किया जाता है, क्योंकि ये अधिक गाढ़ा होता है। इसी कारण से इन नस्लों की भैंसों खूब पाला जाता है, ताकि उनके दूध से अच्छा मुनाफा कमाया जा सके।

बेहद मशहूर है मुर्रा भैंस
आपको बता दें कि देश विदेश में मशहूर मुर्रा भैंस की डिमांड अधिक होने के वजह होने से कई बार किसान इस भैंस की पहचान करने में धोखा खा जाते हैं। भैंस की इस नस्ल की उत्पत्ति भारत के हरियाणा और पंजाब प्रदेश से हुई है।


हरियाणा में भिवानी, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, रोहतक, जींद , झज्झर और गुड़गांव जैसे जिलों में पाला जाता है। इसी के साथ दिल्ली मध्य प्रदेश, पंजाब एवं राजस्थान में भी इसका खूब पालन किया जाता है। अपनी खूबियों के कारण धीरे-धीरे भैंस की यह नस्ल पूरे देश में मशहूर हो गई।प

WhatsApp Group Join Now

आपको बता दें कि भैंस की इस नस्ल के सींग जलेबी की तरह घुमावदार होते हैं। रंग की बात करें तो भैंस की इस नस्ल का रंग काला होता है। मुर्रा भैंस का सिर छोटा और पूंछ लंबी होती है इसी के साथ साथ ही इसका पिछला हिस्सा सुविकसित होता है। इस भैंस का सिर, पूंछ और पैर पर सुनहरे रंग के बाल भी मिलते हैं। 


कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक मुर्रा भैंस की यह नस्ल विश्व की सबसे अच्छी भैंस की दुधारू नस्ल है। मुर्रा भैंस के गर्भाधान की अवधि करीब 310 दिन की है। अगर इसकी अच्छी संभाल की जाए तो ये भैंस हर दिन 20 से 30 लीटर तक दूध दे सकती है। 

मुर्रा भैंस के रेट 
मुर्रा भैंस को उन्नत नस्लों में है, जो अपनी दूध उत्पादन क्षमता के लिए प्रसिद्ध है। यही कारण है कि देश में बड़ी संख्या में पशुपालक इस भैंस का पलान करते हैं। इससे उन्हें अच्छा मुनाफा होता है। वही अगर इसकी कीमत की बात करे तो, मुर्रा भैंस अपने दूध उत्पादन क्षमता के कारण काफी ऊंचे रेटों पर बिकती है। अगर इसके रेट की बात करें तो एक मुर्रा भैंस के रेट 70 हजार रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक होती है।