सिरसा की इस कॉलोनी को बीस साल बाद मिला तोहफा, वरिष्ठ BJP नेता गोबिंद कांडा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ
Mahendra india news, new delhi
SIRSA वार्ड 27 स्थित गांधी कॉलोनी का 20 वर्षों का इंतजार खत्म हुआ है। आज कॉलोनी की मुख्य सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने किया। करीब एक करोड़ 23 लाख रुपए की लागत से यह सड़क बनेगी। इसके निर्माण से कॉलोनी वासियों के साथ साथ अन्य शहर वासियों को भी काफी लाभ मिलेगा। नगर परिषद के चेयरमैन वीर शांति स्वरूप एवं वार्ड पार्षद मनमोहन मिढ़ा सहित अन्य वार्डो के पार्षद तथा शहर के प्रमुख लोग इस अवसर पर मौजूद रहे।
वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश का एक समान विकास हो रहा है। सिरसा में सभी वार्डो में समान रूप से विकास के कार्य चल रहे है। विकास कार्यों से विरोधियों के पेट में दर्द है। कई ऐसी सड़कें हैं जो बीस बीस सालों से नहीं बन सकी। उनका भी नवनिर्माण हुआ है। गोबिंद कांडा ने कहा कि अभी शहर के मुख्य बाजारों में स्टॉर्म वाटर प्रोजेक्ट के कारण नई सड़क नहीं बन रही। जल्द ही उन सड़कों का निर्माण भी करवाया जाएगा।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वैश्विक चुनौतियों का मुकाबला सभी को मिलकर करना होगा। जिस तरह कोरोना काल में सभी एकजुट होकर लड़े थे। उसी तरह अब भी मजबूती से खड़ा होना होगा। गोबिंद कांडा ने कहा कि पूर्व मंत्री एवं पूरा कांडा परिवार किसी भी संकट में सिरसा के जन जन के साथ मजबूती से खड़ा है।
नगर परिषद के अध्यक्ष वीर शांति स्वरूप ने कहा कि सिरसा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आशीर्वाद से हलोपा के अध्यक्ष गोपाल कांडा एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा के सहयोग से प्रत्येक वार्ड में समान विकास कार्य चल रहे हैं। एक साल के विकास कार्यों की रिपोर्ट जनता के बीच रखी जाएगी।
वार्ड पार्षद मनमोहन मिढ़ा ने पूर्व मंत्री गोपाल कांडा, भाजपा नेता गोबिंद कांडा एवं चेयरमैन वीर शांति स्वरूप का आभार जताया। उन्होंने कहा बीस साल के लंबे अंतराल के बाद यह सड़क का तोहफा मिला है। बेहतरीन सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। इस मौके पर पार्षद हेमकांत शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि पंकज सर्राफ, पार्षद प्रतिनिधि सतीश राणा, पार्षद प्रतिनिधि सुनील मौर्या, पार्षद जोगिंदर सिंह, स्थानीय निवासी अंकुश अरोड़ा, सुभाष बजाज, प्रिंस ग्रोवर,राजेंद्र बजाज, दीपक फुटेला, अशोक कुमार, प्रवीण बब्बर, सुनील बंसल, इन्द्रोष गुर्जर, पीके अरोड़ा, राकेश प्रधान, पप्पू ठेकेदार, योगेश मिड्डा, रिंकू छाबड़ा, राम फूटेला, गौरव सुखीजा, अमन सेठिया, आत्म प्रकाश रोहिल्ला, अशोक नरूला, प्रधान बाबा खेतरपाल सेवा समिति सोमनाथ सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
