home page

हरियाणा प्रदेश के इस डिपो को जल्द मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक बसें, 9 करोड़ से बन रहा हाईटेक चार्जिंग डिपो

 | 
news

mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश में रोडवेज बसों के अंदर इलेक्ट्रिक बसों को भी शामिल किया जा रहा है। जिससे पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों को जल्द इलेक्ट्रिक बसों की सुविधा मिलेगी। बल्लभगढ़ बस डिपो में अब जल्द ही इलेक्ट्रिक बसों को खरीदने की प्रक्रिया चल रही है। इसी के साथ ही हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) नौ करोड़ रुपये की लागत से सेक्टर-61 में चार्जिंग स्टेशन बना रहा है।

इसमें 6 करोड़ रुपये डिपो के निर्माण और 3 करोड़ रुपये इलेक्ट्रिकल कार्यों पर खर्च किए जाएंगे। यह 5 एकड़ जमीन में बनाया जा रहा है। शहर की 22 लाख आबादी है। अंदर आने-जाने के लिए ऑटो को छोड़ कर सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था बहुत ही कम है।

बता दें कि सिटी बस सेवा शुभगमन सिर्फ 50 बसों का संचालन कर रही हैं। यह बस भी ज्यादातर बल्लभगढ़ से राजमार्ग, बदरपुर बॉर्डर से मंझावली, मंझावली से बल्लभगढ़, बल्लभगढ़ से चांदपुर, बल्लभगढ़ से बाईपास होते हुए बदरपुर बॉर्डर पर चल रही हैं।


हरियाणा प्रदेश सरकार ने शहर में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की सुविधा देने के लिए स्कीम को मंजूरी दे दी है। अभी तक बस नहीं आई हैं। एचएसवीपी ने इस स्कीम को शुरू कर दिया है। सेक्टर-61 बाईपास के पास है और यहां से बसों का संचालन किसी भी रूट के लिए किया जा सकता है।

WhatsApp Group Join Now

संदीप दहिया, अधीक्षक अभियंता एचएसवीपी फरीदाबाद ने बताया कि सेक्टर-61 में 5 एकड़ भूमि पर बनने वाले इस डिपो में बसों के लिए पार्किंग, सर्विस स्टेशन, वर्कशाप और स्टाफ सुविधा बनाई जाएंगी। इसका काम जोरों से चल रहा है। एक वर्ष के अंदर इसे पूरी तरह से तैयार कर दिया जाएगा। ग्राउंड फ्लोर पर बस अड्डा होगा, जबकि ऊपर की मंजिलों पर कमर्शियल कांप्लेक्स बनाया जाएगा।


शिखा, महाप्रबंधक हरियाणा रोडवेज फरीदाबाद ने बताया कि एफएमडीए इलेक्ट्रिक बसों का संचालन करेगा। अभी तक एक भी इलेक्ट्रिक बस डिपो को नहीं मिली है। सौ इलेक्ट्रिक बसों आने की संभावना है।