home page

HARYANA की ये गाय 1 दिन में देती है 80 लीटर से ज्यादा दूध, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

 | 
This cow of HARYANA gives more than 80 liters of milk in a day, the price will blow your mind

 mahendra india news, new delhi

हरियाणा में किसान खेती के साथ-साथ पशुपालन से भी अच्छी आमदनी कर रहे हैं।  हरियाणा की ऐसी गाय के बारे में आज हम बताने जा रहे हैं जिसने पूरे एशिया में रिकॉर्ड बना दिया है। इस गाय का नाम शकीरा है। इस गाय ने 24 घंटे में 80 लीटर से अधिक दूध दिया देकर रिकॉर्ड बना दिया है।

आपको बता दें कि एशिया में आज तक इतने समय मे ंकिसी गाय ने इतना दूध नहीं दिया है। शकूरा नाम यह गाय करनाल के झांझड़ी में गोशाला में है। दो भाई सुनील और शैंकी इसकी देखभाल करते हैं। जानिए इस गाय की खासियत।

सुनील ने कहा कि शकीरा को रोजना 40 द्मद्द साइलेज के साथ 2 किलो सूखी तूड़ी, 10 किलो हरा चारा और 20 द्मद्द मिक्स फीड खिलाया जाता है। पिछले 12 सालों से सुनील और शैंकी डेयरी चला रहे हैं। शकीरा की उम्र लगभग साढ़े 6 साल है। शकीरा 4 बच्चों को जन्म दे चुकी है। इस गाय की नस्ल एचएफ है। इस गाय की कीमत लगभग 2 लाख रुपये होती है। लेकिन दूध के हिसाब से इस गाय की कीमत 10 से 12 लाख रुपये तक जा सकती है। सुनील का कहना है शकीरा को खरीदने के लिए लोग 20 लाख भी देने के लिए तैयार है। लेकिन अगर कोई 1 करोड़ रुपये भी इस गाय के देगा तो हम इसे नहीं बेचेंगे।