home page

हरियाणा की ये गाय 1 दिन में देती है 80 लीटर से अधिक दूध, कीमत जान उड़ जाएंगे आपके होश

 | 
This cow of Haryana gives more than 80 liters of milk in a day, the price will blow your senses
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश में अनेक नस्लें की गाय पाली जा रही है। गाय पालन कर कई पशुपालक फेमस भी हो चुके हैं। 
हरियाणा में किसान खेती के साथ-साथ पशुपालन से भी अच्छी कमाई कर रहे हैं। आज हम हरियाणा की ऐसी गाय के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने पूरे एशिया में रिकॉर्ड बना दिया है। इस गाय का नाम शकीरा है। इस गाय ने 24 घंटे में 80 लीटर से ज्यादा दूध दिया देकर रिकॉर्ड बना दिया है। एशिया में आज तक इतने समय मे ंकिसी गाय ने इतना दूध नहीं दिया है। शकूरा नाम यह गाय करनाल के झांझड़ी में गोशाला में है। दो भाई सुनील और शैंकी इसकी देखभाल करते हैं। जानिए इस गाय की खासियत।

सुनील ने कहा कि शकीरा को रोजना 40 के जी साइलेज के साथ 2 किलो सूखी तूड़ी, 10 किलो हरा चारा और 20 केजी मिक्स फीड खिलाया जाता है। पिछले 12 सालों से सुनील और शैंकी डेयरी चला रहे हैं। शकीरा की उम्र लगभग साढ़े 6 साल है। 

उन्होंने बताया कि शकीरा 4 बच्चों को जन्म दे चुकी है। इस गाय की नस्ल एचएफ है। इस गाय की कीमत लगभग 2 लाख रुपये होती है। लेकिन दूध के हिसाब से इस गाय की कीमत 10 से 12 लाख रुपये तक जा सकती है। सुनील का कहना है शकीरा को खरीदने के लिए लोग 20 लाख भी देने के लिए तैयार है। लेकिन अगर कोई 1 करोड़ रुपये भी इस गाय के देगा तो हम इसे नहीं बेचेंगे।