home page

आईआईटी बाबा अभय सिंह की ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी: जानें कौन है बाबा अभय सिंह की कर्नाटक से पत्नी प्रतीका

 | 
This is how IIT Baba Abhay Singh's love story began: Know who is Baba Abhay Singh's wife Pratika from Karnataka
mahendra india news, new delhi

IIT बाबा अभय सिंह ने शादी के बंधन में बंध गये हैं। बता दें कि प्रयागराज महाकुंभ में आईआईटी बाबा अभय सिंह काफी फेमस हुए थे। अब एक बार फिर से शादी करने पर चर्चा में हैं। शादी रचाने के बाद अपनी पत्नी प्रतीका के साथ हरियाण प्रदेश के झज्जर वाले घर पहुंचे।  झज्जर निवासी आईआईटी बाबा की कर्नाटक की रहने वाली इंजीनियर से शादी की है।

जानें आईआईटी बाबा की पत्नी?
IIT बाबा अभय सिंह की पत्नी का नाम प्रतीका है। वह भी इंजीनियर हैं और कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु की निवासी हैं। करीबन एक वर्ष पहले इनकी मुलाकात हुई थी। पहले दोनों अच्छे मित्र थे। इसके बाद में दोनों के बीच प्यार हुआ। 8 माह के बाद दोनों ने शादी कर ली। 


जानकारी के अनुसार आईआईटी बाबा व प्रतीका 15 फरवरी को शिवरात्रि के शुभ अवसर पर हिमाचल में शादी कर ली। दोनों का कहना है कि वे शादी से बेहद खुश हैं।

अभय सिंह की पत्नी प्रतीका ने कहा कि अभय सिंह काफी सरल स्वभाव के हैं। वह बेहद ईमानदार और सच्चे इंसान हैं। अब हम सनातन को आगे बढ़ाने में काम करेंगे। हम आगे चलकर सनातन यूनिवर्सिटी बनाने का विचार कर रहे हैं। प्रतीका ने कहा कि वे श्री यूनिवर्सिटी बनाने पर काम कर रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now

शादी रचाने के बाद IIT बाबा अभय सिंह अपनी पत्नी प्रतीका के साथ झज्जर वाले घर पहुंचे। इसके बाद मां ने बहू को मिठाई खिलाकर आरती उतारी। घर पर लोगों का तांता लग गया। काफी संख्या में लोग उन्हें देखने और फोटो खिंचाने आ रहे हैं।