home page

हरियाणा के यह नेशनल हाईवे बदल देंगे लोगों की किस्मत, जमीनों के रेट छूएंगे आसमान

 | 
This National Highway of Haryana will change the fate of people, land rates will touch the sky
mahendra india news, new delhi

हरियाणा में सड़कों का जाल बिछा हुआ है। इसी के साथ ही नई सड़कों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। हरियाणा के लोगों के लिए अच्छी खबर है। जल्द हरियाणा प्रदेश में नेशनल हाइवे का जाल बिछने जा रहा है। नेशनल हाईवे प्रदेश के विकास में 4 चांद लगा देगा। जींद जिला एक नहीं बल्कि 6-6 हाइवे जे जुड़ने जा रहा है। इन 6 हाईवे बनने के बाद शहर में विकास को चार चांद लग जाएंगे।

बता दें कि हम जिस स्थान की बात कर रहे हैं वो है हरियाणा प्रदेश के जींद जिले की, जहां पर आने वाले समय में 1-2 नहीं बल्कि 6-6 हाईवे से कनेक्टिविटी होने जा रही हैं। जींद वैसे तो विकास के मामले में काफी पिछला हुआ हैं, लेकिन इन हाईवे के निर्माण से शहर में विकास एक बार फिर से तेज गति पकड़ने वाला हैं।

जींद को हरियाणा प्रदेश की राजनीतिक राजधानी बोला जाता है, क्योंकि जिनकी धऱती ने अनके राजनीतिक धुरंधरों को जन्म दिया हैं, हरियाणा के सबसे पुराने शहरों में से एक जींद शहर अब विकास की गति पकड़ता जा रही हैं। इसका कारण शहर से कनेक्टिविटी बढ़ा रहे नए हाईवे को माना जा रहा है, तो आइए जानते है कि जींद में आने वाले समय को कौन-कौन से हाईवे बनकर तैयार हो जाएंगे। 

WhatsApp Group Join Now

सोनीपत से जींद 352 ्र नेशनल हाईवे 

सोनीपत से जींद के बीच के सफर को आसान करने के लिए बनाए जा रहे 352 ए नेशनल हाईवे पर इन दोनों के निर्माण कार्य तेजी से चल रहे हैं। यह हाईवे जल्द ही तैयार होकर जींद शहर के लोगों को अपनी सेवाएं देनें लगेगा। आपको बता दें कि नेशनल हाईवे 352्र सोनीपत को जींद से जोड़ेगा, इस पर काम भी शुरू कर दिया गया हैं, और जल्द ही निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के तहत इस हाईवे का निर्माण कार्य 2 अलग कंपनियों द्वारा किया जा रहा हैं। इस हाईवे की कुल लंबाई 80 किलोमीटर हैं, जिसे 2 हिस्सों में बांटा गया हैं, इस हाईवे का निर्माण कार्य सोनीपत से गोहाना और गोहाना से जींद 2 हिस्सों में चल रहा हैं।

170 करोड़ की लागत से बनेगा जींद पानीपत स्टेट हाईवे 

जहां जींद में एक तरफ सोनीपत नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा हैं, तो वहीं दूसरी तरफ जींद और पानीपत के बीच में सरकार स्टेट हाईवे बनाने जा रही हैं। इस हाइवे का निर्माण में हरियाणा सरकार 170 करोड़ रुपए खर्च करने जा रही हैं। इस हाईवे का निर्माण करिए सेंटर रोड़ फंड स्कीम के तहत किया जाएगा, यह हाईवे बनने के बाद जींद से पानीपत का सफर करने वाले हजारों यात्रियों को फायदा देगा।

152 डी का कब उठाएंगे जींद के लोग लाभ

जींद शहर में 152 डी की कनेक्टिविटी होने के बाद शहर वासी इसका लाभ उठा रहे हैं, आपको बता दें की 152 डी बनने के बाद जींद के निवासियों को अंबाला और चंडीगढ़ का सफर आसान हो गया हैं, पहले चंडीगढ़ अंबाला जाने वाले मुसाफिरों को 3 से 4 घंटे का समय लगता था।

लेकिन 152 डी बनने के बाद यही सफल 2 घंटे में आसानी से तय किया जा सकता हैं। वहीं इस नेशनल हाईवे के बनने के बाद जींद के नागरिकों का दिल्ली और राजस्थान का सफर भी आसान हो गया हैं।

रोहतक-जींद-नरवाना नेशनल हाईवे 352

जींद शहर को रोहतक और नरवाना से जोड़ने वाला हाईवे 352 बनकर तैयार हो चुका हें, आपको बता दें की इस फोरलेन हाईवे की सौगात जींद वासियों को काफी सालों पहले दी गई थी, लेकिन इस पर निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया था, लेकिन अब काफी लंबे समय के बाद ये हाईवे बनकर तैयार हो गया है और जींद शहर वासियों को अपनी सेवाएं दे रहा हैं, इस हाईवे के बनने के बाद जींद के लोगों का रोहतक दिल्ली के साथ-साथ पंजाब का सफर भी आसान हो गया हैं।

पानीपत-डबवाली नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य होगा जल्द शुरू

वहीं आने वाले समय में जल्द ही जींद शहर की कनेक्टिविटी हरियाणा प्रदेश में बनने जा रहे पानीपत-डबवाली नेशनल हाईवे से कर जी जाएगा। इस नेशनल हाईवे को बनाने की मंजूरी मिल गई हैं औऱ सर्वे का काम भी शुरू कर दिया गया हैं।

यह हाईवे बनने के बाद करनाल, जीज, पानीपत, फतेहाबाद और सिरसा को जोड़ने का काम करेगा, इसके साथ-साथ जींद के लोगों का सिरसा का सफर भी आसान हो जाएगा। यह हाईवे सिरसा से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर तक बनाया जाएगा। इस मार्ग के बनने के बाद जींद के कपास व्यापारियों को सिरसा आने-जाने में काफी सुविधा मिलेंगी।

जम्मू-कटरा-दिल्ली नेशनल हाईवे

वहीं एनएचएआई के द्वारा जम्मू कटरा दिल्ली नेशनल हाईवे का निर्माण किया जा रहा हैं, यह हाईवे जींद जिले के पीलूखेड़ा से होकर गुजरेगा, इस हाईवे का निर्माण के बाद जींद के लोगों को जम्मू कश्मीर का सफर करने में आसानी होगी, इसके साथ-साथ यह हाईवे जींद शहर की दिल्ली से कनेक्टिविटी भी आसान कर देगा।

वहीं इस हाइवे के निर्माण के बाद हरियाणा प्रदेश के अनेक जिले ट्रैफिक से निजात पा सकेंगे। यह हाईवे बनेने के बाद जींद जिले का विकास एक बार फिर रफ्तार पकड़ते जा रहा हैं, इस हाइवे के निर्माण के बाद और जीड की कनेक्टिविटी होने से उद्योगपतियों की नजर भी जिद जैसे शहर में अपने उद्योग स्थापित करने की रहेगी।