home page

भगत की कोठी-लूनी रेलखंड पर आरयूबी निर्माण कार्य के लिए ऑटोमेटिक ब्लॉक सिगनलिंग कार्य के चलते ये ट्रेन रहेगी रेगुलेट व रीशड्यूल

 | 
This train will be regulated and rescheduled due to automatic block signalling work for RUB construction work on Bhagat Ki Kothi-Luni railway section
mahendra india news, new delhi

  उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा भगत की कोठी-लूनी रेलखण्ड पर सालावास-बासनी-भगत की कोठी स्टेशनों के मध्य समपार फाटक संख्या 100 पर आरयूबी निर्माण कार्य के लिए ऑटोमेटिक ब्लॉक सिगनलिंग कार्य हेतु ऋषिकेश-बाडमेर रेलसेवा तथा जोधपुर-फुलेरा रेलखण्ड के मेडता रोड स्टेशन यार्ड में आरयूबी निर्माण कार्य हेतु जोधपुर-मऊ रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:- 

रेगुलेट रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1.    गाडी संख्या 14887, ऋषिकेश-बाडमेर रेलसेवा जो दिनांक 20.05.26 को ऋषिकेश से प्रस्थान करेगी वह बीकानेर-जोधपुर स्टेशनों के मध्य 02 घंटे 30 मिनट रेगुलेट रहेगी। 

रीशड्यूल रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1.    गाडी संख्या 04823, जोधपुर-मऊ रेलसेवा जो दिनांक 24.05.26 को जोधपुर से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।