हरियाणा, पंजाब समेत अन्य प्रदेशों में आज ऐसा रहेगा मौसम, ये बड़ी चेतावनी
मौसम में आज रविवार यानि 22 मार्च को भी परिवर्तनशील रहेगा। हरियाणा प्रदेश में मौसम को लेकर कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। हरियाणा राज्य में 26 मार्च तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है।
इस दौरान 2 पश्चिमीविक्षोभ आने की संभावना है। जिसमें पहला पश्चिमीविक्षोभ 22 मार्च को आने की संभावना है जिसके आंशिक प्रभाव से 23 मार्च से 25 मार्च के दौरान राज्य में बीच बीच में आंशिक बादलवाई तथा हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है तथा इस के बाद दूसरा पश्चिमीविक्षोभ 25 मार्च रात्रि को आने की संभावना है,
जिसके आंशिक प्रभाव से राज्य में 26 व 27 मार्च को बीच बीच में आंशिक बादलवाई, हवाएं चलने तथा कहीं कहीं छिटपुट बूंदाबांदी होने की भी संभावना बन रही है। इस दौरान बीच बीच में हवाओं में बदलाव आने से दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव न होने व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिल्ली, यूपी, हरियाणा में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बादल गरने के साथ आकाशीय बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया गया है।
आईएमडी के अनुसार 23 मार्च से 26 मार्च तक हिमाचल प्रदेश और 23 मार्च को उत्तराखंड में छिटपुट से लेकर मध्यम हल्की से मध्यम वर्षा/बर्फबारी के साथ छिटपुट गरज, बिजली और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा तक) चलने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक 22 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में छिटपुट से लेकर काफी व्यापक हल्की से मध्यम वर्षा के साथ छिटपुट गरज, बिजली और तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटा तक) चलने की संभावना है।
पूर्वी और मध्य भारत में बारिश-तूफान का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा में तेज बारिश-तूफान की चेतावनी है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चलने की संभावना है।
अगले 2-3 दिनों के दौरान मध्य और पूर्वी भारत में गरज, बिजली और तूफानी हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटा से 60 किमी प्रति घंटा तक के झोंके) के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
आईएमडी के मुताबिक 22मार्च को गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों पर गरज के साथ आंधी (हवा की गति 60-70 किमी प्रति घंटा से 80 किमी प्रति घंटा तक के झोंके) आने की प्रबल संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक 22 मार्च को मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड में ओलावृष्टि की संभावना है।
इन जिलों में होगी झमाझम बरसात
मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार 22 मार्च से 23 मार्च के बीच उत्तर प्रदेश के मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, गौतमबुद्ध नगर, आजमगढ़, गोरखपुर, देवरिया और बलरामपुर में भारी बारिश और तेज हवा चलने की चेतावनी है। इसके अलावा बिहार के पटना, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, मुजफ्फरनगर, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी शामिल हैं। इसी के साथ ही हरियाणा के गुरुग्राम, रोहतक, सोनीपत, पानीपत और चंडीगढ़ शामिल हैं। वहीं पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, जालंधर और पटियाला में बरसात कहर बरपाएगी।
