माता पद्मावती धाम SIRSA में तीन दिवसीय मूर्ति स्थापना समारोह धूमधाम से आयोजित
Mahendra india news, new delhi
नजदीक एयर फोर्स स्टेशन डबवाली रोड स्थित माता पद्मावती धाम में ब्रह्मलीन एवं संस्थापक माता श्री पद्मावती धाम दीप सागर महाराज के दिव्य आशीर्वाद, वर्तमान संचालक संजय महाराज व विवेक मुनि के सान्निध्य में 3 दिवसीय मूर्ति स्थापना समारोह का आयोजन किया गया। प्रवक्ता मानक चदं जैन ने बताया कि यह पार्श्वनाथ तीर्थकर की शासन देवी है, जोकि 24 भुजाओं वाली महाराष्ट्र में एक ही विशेष काले पत्थर से निर्मित है, जिसकी लागत 18 लाख है,
जिसका दक्षिण के भारत के सुप्रसिद्ध विधानाचार्य पारस उपाध्याय व उनकी टीम द्वारा विधि विधान से मूर्ति प्रतिष्ठा समारोह अर्धरात्रि जागरण के साथ संपन्न हुआ। इस समारोह में तीन दिन के मुख्य यजमान बिंदु जैन, ललित जैन व अमरचंद नाहटा, खूबचंद नाहटा भादरा वाले रहे। जबकि जल, दूध, केसर आदि से पंचामृत स्नान का लाभ अन्य यजमानों को मिला। माता का सोलह श्रृंगार का सौभाग्य शशि देवी दिल्ली, बिंदू जैन, पूनम देवी, रजनी गर्ग, मान्य देवी, नवकिरण, प्रीति देवी, संदीप देवी, रीना देवी, बबली देवी को माता के श्रृंगार का सौभाग्य मिला।
उल्लेखनीय है कि यहां निरंतर 25 वर्षों से अखंड ज्योत देसी घी की जल रही है। इस समारोह में अटूट भंडारा कृष्ण गुप्ता फैशन वालों की ओर से किया गया। प्रवक्ता मानक चदं जैन ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी हरियाणा, पंजाब, यूपी, उत्तराखंड, एमपी, हिमाचल, दिल्ली, कर्नाटक से श्रद्धालुओं ने पधार कर अपनी भावना व्यक्त की। भजन गायक मनोज (मुरैना वाले) स्थानीय गायक गजेंद्र शर्मा राजकुमार खुराना, वीना चौहान, पृथ्वी चौहान ने अपनी मधुर वाणी से माता के भजनों की अमृतवर्षा कर श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस मौके पर आरके जैन (पूर्व एसई बिजली विभाग), अमरचंद नाहटा, खूबचंद, विमल वैध, विपिन बंसल, रमेश मन्हाणी, अनिल मन्हाणी, वीरेंद्र नाहटा, सुभाष वर्मा, रवि गर्ग, अखिलेश जैन, रविकांत जैन, शिमला, मनोज कुमार (एलजी शोरुम वाले), प्रवीण कुमार उतराखंड, रमेश साहुवाला, विनेश बागड़ी व संदीप सहित भारी संख्या में श्रद्धालु व गणमान्यजन उपस्थित थे।
