home page

हरियाणा के 3 युवकों उज्बेकिस्तान में बना लिया बंधक, इस देश में भेजने के नाम पर ठगी, अब वीडियो कॉल करके दिखाई क्रूरताक

 | 
हरियाणा के 3 युवकों उज्बेकिस्तान में बना लिया बंधक, इस देश में भेजने के नाम पर ठगी, अब वीडियो कॉल करके दिखाई क्रूरताक
 mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में कुरूक्षेत्र जिले से हैं। इस जिला के3 युवकों को स्पेन में जॉब दिलाने के लालच में विदेश भेजने के नाम पर धोखे से उज्बेकिस्तान ले जाया गया, जहां एयरपोर्ट पर 2 व्यक्तियों ने उन्हें अपने साथ ले गए और एक कमरे में बंद करके हाथ-पैर बांध दिए। स्वजनों को व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर युवकों को बुरी तरह पीटते हुए दिखाया गया, जिससे परिवार में दहशत फैल गई। 


जानकारी के अनुसार आरोप है कि यह पूरी साजिश भारतीय एजेंटों और उज्बेकिस्तान स्थित उनके साथियों की मिलीभगत से रची गई थी। एजेंटों ने 45 लाख रुपये रंगदारी लेने के बाद युवक को वापस घर पर भेजा। बंधक बनाए गए मोहनलाल के पिता सुनील ने बताया कि उज्बेकिस्तान से बाबा खान नामक व्यक्ति ने मोबाइल कर 45 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और दावा किया कि उसने इन तीनों युवकों को प्रेम सैनी, अकरम खान और अली खान से खरीदा है। 


घबराए स्वजनों ने प्रेम सैनी व अकरम खान और अली को कुल 45 लाख रुपये दिए। फिरौती मिलने के बाद 21 फरवरी को युवकों की वापसी की टिकटें भेजी गईं और अगले दिन वह सुरक्षित घर लौट आए। गोविंदगढ़, शादीपुर और घुराला निवासी मनदीप, बहादुर सिंह और मोहन लाल पीड़ितों के पिता सोमप्रकाश, सुनील कुमार और कुलदीप सिंह ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में एजेंटों पर धोखाधड़ी, अपहरण, मारपीट और फिरौती के आरोप लगाते हुए सख्त कानूनी कार्रवाई तथा रुपये वापसी की मांग की है।

WhatsApp Group Join Now