home page

मिठी सुरेरां राजकीय महाविद्यालय के 3 विद्यार्थियों ने CA फाउंडेशन परीक्षा की उत्तीर्ण, कॉलेज में खुशी

 | 
Three students from Mithi Sureran Government College have passed the CA Foundation examination; the college is celebrating

mahendra india news, new delhi
 सीएमआरजे राजकीय महाविद्यालय, मिठी सुरेरां ऐलनाबादके बी.कॉम. प्रथम वर्ष के तीन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों अनुकूल गर्ग, प्रिंस सोनी एवं पारस ने सितंबर 2026 में आयोजित प्रतिष्ठित सीए चार्टर्ड अकाउंटेंट फाउंडेशन परीक्षा उत्तीर्ण कर अपनी प्रतिभा, परिश्रम एवं दृढ़ संकल्प का परिचय दिया है। इस परीक्षा का परिणाम 6 नवंबर 2026 को घोषित किया गया। सीए फाउंडेशन जैसी प्रतिष्ठित एवं प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षा में सफलता प्राप्त करना विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण को दशार्ता है। उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार एवं महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सज्जन कुमार ने विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियां संस्थान की शैक्षणिक प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयां प्रदान करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रो. प्रवीण कुमार ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है। जन संपर्क अधिकारी डा. जोगिंद्र सिंह ने भी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए इसे महाविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। महाविद्यालय सभी शैक्षणिक व गैर- शैक्षणिक स्टाफ सदस्यों ने तीनों सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने परिवार, महाविद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।