home page

अगले 24 घंटे में 16 प्रदेशों में तूफानी आंधी-बारिश का अलर्ट, ओलावृष्टि की भी संभावना

 | 
Thunderstorm and rain alert issued for 16 states in the next 24 hours, with hailstorm also likely
mahendra india news, new delhi

मौसम में रविवार आज यानि 10 मई को भी बदलाव देखने को मिलेगा। उत्तर-पश्चिम भारत में कहीं-कहीं से लेकर कई स्थानों पर 11 से 14 मई 2026 के दौरान गरज, बिजली और 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने की संभावना है।भारत मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम भारत के यूपी, पंजाब, दिल्ली सहित 16 प्रदेशों में भीषण आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। वहीं राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले कई दिनों तक लू चलने की चेतावनी भी जारी की है।

मौसम विभाग के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 11 मई के आसपास दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के संकेत हैं, जिसका असर दक्षिण और पूर्वी भारत के मौसम पर दिख सकता है। जिसके असर से पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली में बरसात के साथ आंधी की संभावना है। वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 11 से 14 मई तक गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा दक्षिण भारत के केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में अगले सात दिनों भारी बारिश होने की संभावना है। 

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में 10 मई कोआसमान साफ रहेंगे। लेकिन 11 मई से एक बार फिर मौसम करवट लेगा। 11 और 12 मई को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।