हरियाणा प्रदेश के स्कूलों में नॉट वाली टाई होगी बंद, सात वर्ष के बच्चे की मौत के बाद बाल आयोग की एडवाइजरी, दो ऑप्शन दिए
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश में स्कूल वर्दी से नॉट वाली टाई बंद होगी। जानकारी के अनुसार हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने इसके लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। जारी एडवाइजरी में नॉट वाली टाई की अनिवार्यता तुरंत खत्म करने को कहा है। बता दें कि यह बदलाव सभी सरकारी व प्राईवेट स्कूलों में होगा। शिक्षा विभाग और भिवानी बोर्ड को इस संदर्भ में पत्र जारी कर दिया गया है।
आपको बता दें कि प्रदेश में भिवानी के गांव फूलपुरा में स्कूल ड्रेस की टाई के कारण से सात वर्ष के बच्चे की जान चली गई थी। बच्चे के बड़े भाई की टाई खूंटी पर टंगी थी। छोटा भाई खेल-खेल में टाई पहनने की कोशिश करने लगा और टाई फंदा साबित हुई।
बता दें कि आयोग की चेयरपर्सन तृप्ति श्योराण ने मीडिया से बातचीत में कहा- टाई के कारण दुर्घटना में बच्चों की मौत हो जाती है। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है और एडवाइजरी जारी की गई है कि अब बच्चों के लिए पारंपरिक टाई लागू ना करें। इसके स्थान पर आई कार्ड से अटैच करने वाली टाई लागू करें।
