home page

आज हरियाणा, राजस्थान में आंधी चलेगी, ओले गिरेगें, झमाझम होगी बरसात, 17 प्रदेशों में मौसम रहेगा खराब

 | 
Today, Haryana and Rajasthan will witness storms, hailstorms, and heavy rainfall; weather conditions will remain adverse across 17 states
mahendra india news, new delhi
 मौसम विभाग के अनुसार आज बुधवार के दिन यानि 10 जून को मौसम खराब रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों क माने तो 17 प्रदेशों के लिए भारी बरसात और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, असम, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। तेज आंधी के चलते किसानों के फसल को नुकसान होने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 8 जून को महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ और हिस्सों तथा तेलंगाना के कुछ भागों में आगे बढ़त दर्ज की है। अगले 2 से 3 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के मध्य अरब सागर के कुछ और भागों, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु के शेष हिस्सों, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ भागों, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, सिक्किम तथा पूर्वोत्तर भारत के शेष क्षेत्रों में आगे बढऩे के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

उत्तर हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों पर समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊंचाई पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, केरल, दक्षिण कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और असम में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई।

पूर्वोत्तर भारत, केरल, लक्षद्वीप, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, कर्नाटक, ओडिशा, छत्तीसगढ़ के कुछ भागों, विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, पूर्वी मध्य प्रदेश तथा बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

तटीय आंध्र प्रदेश, आंतरिक तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और उत्तराखंड में हल्की बारिश दर्ज की गई।

हरियाणा और राजस्थान के कुछ भागों में लू की स्थिति बनी रही।

 मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे को दौरान केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।

पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तीव्र वर्षा होने की संभावना है।

लक्षद्वीप, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, केरल, आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा के कुछ भागों में धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ मौसम गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

उत्तर कोंकण और गोवा, दक्षिण गुजरात, हिमाचल प्रदेश तथा जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश संभव है।

हरियाणा, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति जारी रह सकती है।