home page

25 अक्टूबर को आज हरियाणा, राजस्थान समेत 20 प्रदेशों में 18 घंटे के भीतर होगी झमाझम बरसात, ओले गिरने की भी चेतावनी

 | 
Today, October 25, heavy rain is expected within the next 18 hours across 20 states, including Haryana and Rajasthan; a warning for hailstorms has also been issued

 mahendra india news, new delhi
हरियाणा समेत कई प्रदेशों में रविवार के दिन यानि 25 अक्टूबर को मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने मुश्किल बढ़ाने वाला अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार 25 अक्टूबर को हरियाणा दिल्ली समेत 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं। इ


इसी के साथ ही 3 राज्यों में बड़े-बड़े ओले गिरने की भी चेतावनी है। वहीं, पहाड़ी राज्यों की यात्रा करने से पहले एक बार मौसम अपडेट जरूर पढ़ लीजिए, नहीं तो मुश्किलों में बुरी तरह फंस सकते हैं।

टेंशन देने वाली बात यह है कि 26 अक्टूबर की सुबह तक पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की पूरी संभावना है। अगले 2 दिनों के दौरान यह और अधिक तीव्र होता जाएगा और पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते हुए उत्तरी आंध्र प्रदेश और उससे सटे दक्षिणी ओडिशा के तटों की ओर आगे बढ़ेगा। वहीं, उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों पर पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है

इन प्रदेशों में बरसात-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार  25 अक्टूबर को 20 राज्यों में बरसात होगी। इन प्रदेशों में हरियाणा, यूपी, दिल्ली, बिहार, उत्तराखंड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, केरल और सिक्किम में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चल सकती है। 

WhatsApp Group Join Now