home page

हरियाणा में टोल के सिक्योरिटी ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, बीच-बचाव में भतीजा भी गंभीर रूप से घायल

 | 
Toll plaza security contractor shot dead in Haryana; nephew critically injured while trying to intervene

mahendra india news, new delhi

हरियाणा की बड़ी खबरों में बहादुरगढ़ से है।  गांव छारा में शनिवार देर रात्रि आपसी कहासुनी के बाद गोलीबारी की घटना हुई है। इस घटना में छारा निवासी नीरज की मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा मनजीत घायल हो गया। बताया जा रहा है कि नीरज छारा टोल प्लाजा पर सिक्योरिटी का ठेकेदार है। सूचना मिलते ही थाना आसौदा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार पता चला है कि शनिवार रात्रि करीबन 11 बजकर 40 मिनट पर गांव छारा निवासी नीरज को गांव के ही 2 भाईयों ने मोबाइल फोन कर बहराना रोड पर बुलाया था। बताया गया कि उन्होंने पार्टी करने और कुछ जरूरी बात करने के बहाने नीरज को बुलाया गया। इसके बाद नीरज अपने भतीजे मनजीत के साथ मौके पर पहुंचा।

आरोप है कि वहां किसी बात को लेकर उनमें कहासुनी हो गई। इसी दौरान दोनों भाईयों में से एक ने अपने साथी से रिवाल्वर लेकर नीरज पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। नीरज को 4 से 5 गोलियां लगीं। बीच-बचाव करने पहुंचे मनजीत के दाहिने पैर में भी गोली लग गई।

इस घटना के बाद दोनों घायलों को तुरंत रोहतक के काइनॉस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉ.क्टरों की टीम ने नीरज को मृत घोषित कर दिया। मनजीत का उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

WhatsApp Group Join Now