24 जुलाई को आज 16 प्रदेशों में मूसलाधार बरसात का अलर्ट, ये भी बड़ी चेतावनी
mahendra india news, new delhi
मौसम विभाग ने एक और मुश्किल बढ़ाने वाला अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 24 जुलाई 2026 को हरियाणा, राजस्थान, यूपी, बिहार समेत 15 प्रदेशों में भारी बरसात और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस बरसात के साथ 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। सबसे अधिक पूर्वी राज्यों में मुश्किलें बढऩे वाली हैं। यहां आंधी, बिजली और वज्रपात का तांडव देखने को मिल सकता है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में जाने वाले लोगों के लिए खास अलर्ट जारी किया गया है।
इसी के साथ ही मैदानी इलाकों के कुछ जिलों में खतरनाक ओले गिरने की चेतावनी है। दक्षिण-पूर्व राजस्थान और उससे सटे उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके अलावा मध्य असम और आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है।
16 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार आज शुक्रवार यानि 24 जुलाई को देश के 16 राज्यों में बरसात का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें हरियाणा, राजस्थानख्, यूपी, बिहार, दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलने की संभावना है। इसके अलावा पूर्वी राज्यों में कई जिलों में ओले गिरने की भी संभावना है।
