home page

जीएसटी विभाग की तानाशाही के विरोध में मुखर हुए व्यापारी, SIRSA में मंगलवार को अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर जताएंगे विरोध

 | 
news

Mahendra india news, new delhi
सिरसा। जीएसटी विभाग द्वारा तानाशाही के रूप में व्यापारियो ंके प्रतिष्ठानों पर की जा रही छापेमारी के विरोध में सोमवार को आयरन टूल्स एवं ट्यूबवैल एसोसिएशन से जुड़े व्यापारियों ने स्थानीय भगत सिंह चौक में एकत्रित होकर जीएसटी विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के जिला प्रधान हीरालाल शर्मा ने की। प्रदर्शन के बाद सभी व्यापारियों ने एकमत से निर्णय लिया कि जीएसटी विभाग की तानाशाही के विरोध स्वरूप आयरन टूल्स एवं ट्यूबवैल के व्यापारी मंगलवार को अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे।

व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष हीरालाल शर्मा ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापारी देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। व्यापारी ईमानदारी से टैक्स देता है और उसी टैक्स से देश और प्रदेश का विकास होता है। इसलिए व्यापारियों का सम्मान होना चाहिए, उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाना चाहिए। यदि किसी व्यापारी में कोई कमी है तो दो-चार अधिकारी जांच करें, साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई करें, लेकिन दर्जनों अधिकारियों के साथ पूरे बाजार में भय का माहौल बनाना उचित नहीं है। हम इस तरीके का पुरजोर विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारी पहले ही नोटबंदी, कोरोना महामारी की मार, उपर से महामंदी की मार को झेल ही नहीं पा रहा था कि अब जीएसटी विभाग द्वारा व्यापारियों को नाजायज तंग करने हेतु जो छापेमारी का तरीका अपनाया जा रहा है, उसके विरोध में व्यापारी वर्ग लामबंद हुआ है।

फलस्वरूप उपरोक्त तीनों ट्रेड के व्यापारियों ने मंगलवार, 21 जुलाई को अपनी-अपनी दुकानें बंद करने का फैसला लिया है। व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद बियानी ने कहा कि जीएसटी विभाग की जांच पहले भी होती रही है और आगे भी होती रहेगी। किसी भी व्यापारी को कानून से कोई आपत्ति नहीं है। यदि किसी व्यापारी से कोई गलती होती है, तो नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाए। अगर किसी व्यापारी को नाजायज तंग किया गया तो इस विभाग का लेखा-जोखा भी हमारे पास है, उसे जनता व सरकार के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि वो व्यापारियों को नाजायज तरीके से तंग करना बंद करे, अन्यथा व्यापारी वर्ग चुप नहीं बैठेगा।

WhatsApp Group Join Now

व्यापार मंडल के शहरी प्रधान कीर्ति गर्ग व महासचिव सुरेश गोयल ने संयुक्त रूप से कहा कि अभी तो व्यापारियों ने अपना व्यापार बंद रखने का निर्णय लिया है। इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई तो आगामी बैठक में आगे की रणनीति तय की जाएगी। यदि जीएसटी विभाग और सरकार ने व्यापारियों की आवाज नहीं सुनी, तो पूरे सिरसा के व्यापारी लोकतांत्रिक तरीके से बड़े आंदोलन और बाजार बंद का निर्णय लेने के लिए मजबूर होंगे। आयरन-टूल्स एवं ट्यूबवैल्स एसोसिएशन के प्रधान अजय भारद्वाज ने कहा कि जीएसटी विभाग द्वारा छापामारी निंदनीय है। यह विभाग की सरासर तानाशाही है। व्यापारी को नाजायज तंग करके व्यापारी से नाजायज टैक्स वसूली करके, व्यापारी को तंग किया जा रहा है।

हमारी अधिकारियों एवं सरकार से मांग है कि व्यापारियों की सुध लेते हुए ये छापेमारी के गलत तरीकों को बंद किया जाए। इसी के विरोध में व्यापारियों ने दुकानें पूर्ण रूप से बंद करने का आह्वान किया है। इस मौके पर व्यापार मंडल के जिला उपप्रधान अंजनी कनोडिया, जयप्रकाश भोलुसरिया, यश ग्रोवर, होलसेल गुड़ एवं खानशारी एसोसिएशन के प्रधान सुभाष शेरपुरा वाला, स. कंवलजीत सिंह, द रिटेल मोबाइल एसोसिएशन के प्रधान विमल स्वामी, उपप्रधान पवन स्वामी, करियाना एसोसिएशन के प्रधान सतीश शर्मा, प्रवीन सेठी, केशव टांटिया, सुभाष, लक्की कटारिया, श्यामलाल जैन, अमित गोबिंदगढ़िया, अनमोल कुमार, राकेश आहुजा, सुशांत गांधी, मनोज बंसल, कपिल अरोड़ा, संजीव बंसल, राजीव बंसल सहित अन्य व्यापारी उपस्थित थे।