home page

सिरसा में व्यापारी प्रतिनिधि सम्मेलन 8 मार्च को, बजरंग दास गर्ग होंगे मुख्यातिथि

 | 
Traders' Representative Conference in Sirsa on March 8, Bajrang Das Garg will be the chief guest

mahendra india news, new delhi
 हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल युवा इकाई के प्रधान हेमंत गुप्ता, संरक्षक संदीप मिढा व अमित साहुवाला ने संयुक्त रूप से बताया कि 8 मार्च 2026, रविवार को सिरसा में व्यापारी प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कान्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग दास गर्ग होंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापार मंडल के प्रदेश महासचिव व जिला प्रधान हीरालाल शर्मा करेंगे। व्यापारी सम्मेलन में व्यापार व उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए विचार-विमर्श किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश के व्यापारी व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग के नेतृत्व में एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं और वे व्यापारियों के हितों के लिए पिछले 40 सालों से संघर्ष कर रहे हैं। व्यापारी सम्मेलन को मुख्य अतिथि बजरंग गर्ग सहित अन्य व्यापारी नेता संबोधित करेंगे।