दर्दनाक हादसा: हरियाणा के SIRSA में युवक के थ्रेसर की चपेट में आने बॉडी के कई टुकड़े हो गये, मौत, मां पलवल में करती नौकरी
mahendra india news, new delhi
सिरसा : थ्रेसर में आने से युवक टुकड़ों में तब्दील
रानियां क्षेत्र के गांव सादेवाला की घटना
24 वर्षीय अनिल की दर्दनाक मौत
सरसों निकालते समय घटना, 20 साल पहले पिता की हो चुकी मौत
एक कपड़े में एकत्रित किए मृतक अनिल के बॉडी पार्ट्स
हरियाणा की बड़ी खबरों में सिरसा से हैं। जहां पर सिरसा के अंदर दर्दनाक हादसा हुआ है। युवक के थ्रेसर की चपेट में आने बॉडी के कई टुकड़े हो गये। बताया जा रहा है कि कुछ बॉडी पार्ट्स तो मशीन में ही फंसे रह गए। एक हाथ और पैर भूसे के ढेर में मिला।
गांव सादेवाला के ग्रामीणों ने बताया कि युवक खेत में थ्रेसिंग मशीन में सरसों निकाल रहा था। इसी दौरान उसका पैर चेन में फंस गया। इसके बाद कुछ ही सेकेंड में मशीन ने उसे अंदर खींच लिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवक मशीन के ब्लेड्स के बीच फंस गया।
रानियां क्षेत्र के सादेवाला गांव में शनिवार देर शाम एक व्यक्ति अपने थ्रेसर से सरसों निकाल रहा था। कुछ देर बाद उसे किसी ने काम के सिलसिले से बुला लिया। इस दौरान उसने दोस्त 24 साल के अनिल को घर से ट्रैक्टर के पास बुला लिया। इसके बाद कुछ ही सेकेंड में प्रेशर से मशीन ने अनिल को अंदर खींच लिया। गंड़ासे से उसके पैर के भी दो हिस्से हो गए।
मां पलवल में करतीं नौकरी
बताया जा रहा है कि मृतक अनिल ट्रैक्टर चलाने का कार्य करता था। वह अपने बड़े भाई के साथ सादेवाला गांव में रहता था, जबकि, उसकी मां पलवल की एक गन्ना मील में जॉब करती हैं। जानकारी के अनुसार परिवार मूल रूप से फतेहाबाद जिले के धोलू गांव के रहने वाले हैं, पिछले 27 वर्ष से सादेवाला गांव में रहते हैं। करीब 20 साल पहले एक सडक़ हादसे में उसके पिता सुरेंद्र की मौत हो गई थी।
