home page

जिले SIRSA में नवस्थापित 26 अटल टिंकरिंग लैबों को सशक्त बनाने हेतु प्रशिक्षण अभियान शुरू

 | 
Training campaign launched to empower 26 newly established Atal Tinkering Labs in Sirsa district

 Mahendra india news, new delhi
 हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद्, पंचकूला के तत्वावधान तथा जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा के आदेशानुसार जिले में नवस्थापित 26 अटल टिंकरिंग लैब को प्रभावी एवं उपयोगी बनाने के उद्देश्य से 14 जुलाई 2026 से 4 दिवसीय बेसिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उल्लेखनीय है कि सिरसा जिले में 2 अटल टिंकरिंग लैब पहले से संचालित थीं, जबकि हाल ही में 26 नई लैब स्थापित की गई हैं। इस प्रकार जिले में अब कुल 28 अटल टिंकरिंग लैब कार्यरत हैं।

यह प्रशिक्षण 17 जुलाई 2026 तक जिले के विभिन्न विद्यालयों में आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं अटल टिंकरिंग लैब के नोडल शिक्षकों को लैब में उपलब्ध उपकरणों, मशीनों एवं संसाधनों के संचालन, रखरखाव तथा उनके प्रभावी उपयोग की विस्तृत जानकारी प्रदान करना है, ताकि विद्यार्थी विज्ञान, नवाचार एवं प्रौद्योगिकी आधारित गतिविधियों का अधिकतम लाभ उठा सकें। प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए जिला स्तर पर संजीव, प्रभात कुमार सरन, रविंद्र सिंह तथा सतीश को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

ये चारों अधिकारी विभिन्न विद्यालयों में जाकर प्रशिक्षण प्रदान करेंगे तथा निर्धारित अवधि में कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूर्ण करेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा सुभाष कुमार फुटेला ने कहा कि अटल टिंकरिंग लैब विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। यह प्रशिक्षण सुनिश्चित करेगा कि प्रत्येक विद्यालय में स्थापित लैब का प्रभावी एवं नियमित उपयोग हो तथा विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा का बेहतर वातावरण उपलब्ध हो। जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि यह बेसिक प्रशिक्षण नवस्थापित अटल टिंकरिंग लैबों के प्रभावी संचालन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे प्रधानाचार्यों एवं नोडल शिक्षकों को लैब के सभी उपकरणों की व्यावहारिक जानकारी मिलेगी, जिससे विद्यार्थी प्रयोगात्मक अधिगम, नवाचार और स्टेम शिक्षा से अधिक प्रभावी रूप से जुड़ सकेंगे।

WhatsApp Group Join Now