home page

SIRSA में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत दो मण्डलों में प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

 | 
Training camps were held in two divisions under Pandit Deendayal Upadhyay Training Maha Abhiyan-2026 in Sirsa

mahenndra india news, new delhi
सिरसा। भारतीय जनता पार्टी की सिरसा इकाई के सिरसा द्वितीय मंडल तथा सिरसा तृतीय मंडल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान-2026 के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकतार्ओं ने भाग लेकर विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त किया।  शिविर में पार्टी द्वारा प्रशिक्षित वक्ताओं में जिलाध्यक्ष एडवोकेट यतीन्द्र सिंह, सुनील बामनिया, मक्खन सिंह ख्योंवाली, डॉ. गंगासागर केहरवाला, निताशा सिहाग, सुमन सैनी, अंबर मेहता तथा अजय शेरपुरा ने कार्यकतार्ओं को अलग-अलग विषयों पर विस्तृत रूप से प्रशिक्षण दिया।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कार्यकतार्ओं को भारतीय जनता पार्टी की कार्यपद्धति, संगठन की मजबूती, पार्टी के सिद्धांतों और विचारधारा के बारे में विस्तार से बताया। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए कार्यकतार्ओं को प्रेरित किया। प्रशिक्षण सत्रों के दौरान पार्टी के इतिहास, वैचारिक अधिष्ठान, संगठन विस्तार की रणनीति, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के उपाय, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग, सरल ऐप और नमो ऐप के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने के बारे में भी कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं और प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत तथा संगठनात्मक रूप से दक्ष बनाया जाता है। ]

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें तथा बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन कार्यकर्ताओं द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए किया गया। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे संगठन के साथ-साथ समाज और पर्यावरण के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में अखिल भारतीय स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now

इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्देश्य कार्यकतार्ओं को संगठन की विचारधारा, कार्यशैली और जिम्मेदारियों से अवगत कराना तथा उन्हें जनसेवा के लिए और अधिक सक्षम बनाना है। इस अवसर पर तृतीय मंडल के अध्यक्ष डॉ. जगदीश चंद, द्वितीय मंडल के अध्यक्ष राजेश जालंधरा सहित पार्टी के अनेक सूचीबद्ध अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया।