home page

आईटी, डिजिटल मार्केटिंग सहित 12 से अधिक क्षेत्रों में प्रशिक्षण के अवसर

 | 
Training opportunities in over 12 areas including IT, Digital Marketing

mahendra india news, new delhi
जेसीडी मेमोरियल कॉलेज के प्लेसमेंट एंड करियर काउंसलिंग सेल द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को व्यावहारिक रूप देने के उद्देश्य से परिचयात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया, जिसमें उन्हें अनिवार्य इंटर्नशिप की रूपरेखा, महत्व और प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ प्रशिक्षण के लिए तैयार करना रहा।

Training opportunities in over 12 areas including IT, Digital Marketing

मेमोरियल कॉलेज के माता हरकी देवी सभागार में इंटर्न विद्या प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में द्वितीय वर्ष के सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया।  विद्यार्थियों को 120 घंटे के अनिवार्य प्रशिक्षण से जुड़ी पूरी प्रक्रिया, चयन पद्धति और उपलब्ध अवसरों के बारे में विस्तार से बताया गया।

जेसीडी विद्यापीठ के महानिदेशक डॉ. जय प्रकाश ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा को व्यावहारिक, कौशल आधारित और रोजगारोन्मुख बनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को सीखो, कमाओ और प्रगति करो के सिद्धांत पर आगे बढ़ाना है, ताकि वे पढ़ाई के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव और आवश्यक कौशल भी प्राप्त कर सकें।

WhatsApp Group Join Now


उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से विद्यार्थियों को कार्य संस्कृति, समय प्रबंधन और टीमवर्क सीखने का अवसर मिलता है। इससे उनका व्यक्तित्व विकास होता है और वे प्रतिस्पर्धी दुनिया में आगे बढऩे के लिए तैयार होते हैं। ऐसे कार्यक्रम व्यावहारिक शिक्षा के माध्यम से रोजगार के नए द्वार खोलते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को दिया जा रहा यह व्यावहारिक मार्गदर्शन वास्तव में सराहनीय पहल है, जो उन्हें शिक्षा से रोजगार तक की यात्रा में मजबूत आधार प्रदान करेगा।

इंटर्न विद्या प्राइवेट लिमिटेड की ओर से रिंकू मनचंदा, कृष्ण मेहता और कृष्ण कुमार ने प्रतिनिधि के रूप में संबोधित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रशिक्षण की संपूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि विद्यार्थियों के लिए 12 से अधिक विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण उपलब्ध है। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत इंटर्नशिप की अवधारणा के बारे में विस्तार से समझाया तथा करियर निर्माण में इंटर्नशिप की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।


इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से छात्र आईटी, डिजिटल मार्केटिंग, बिजनेस एवं फाइनेंस, एग्रीकल्चर, ग्रीन जॉब्स, ब्यूटी एवं वेलनेस तथा इंडस्ट्रियल स्किल्स जैसे विभिन्न क्षेत्रों में इंटर्नशिप कर सकते हैं। यह इंटर्नशिप विद्यार्थियों को प्रायोगिक ज्ञान, उद्योग अनुभव तथा प्रमाणित इंटर्नशिप प्रमाणपत्र प्रदान करेगी, जो उनके करियर के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।
उन्होंने बातया कि विद्यार्थी अपनी रुचि, विषय और करियर लक्ष्य के अनुसार क्षेत्र का चयन कर सकते हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य प्रो. रणजीत सिंह ने की, जबकि इसका आयोजन, डॉ. अमरीक,  कविता अग्रवाल, राजबीर कौर, डॉ. बिंदिया, पूजा, अंजलि धवन, फरनीक, प्रीति, गुरविंद्र और उपासना मेहता की देखरेख में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कॉलेज के द्वितीय वर्ष के बीए, बीकॉम, बीएससी और बीएजीएमसी सहित विभिन्न संकायों के विद्यार्थी, विभागाध्यक्ष एवं शिक्षक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण अवधि, मूल्यांकन, ऑनलाइन-ऑफलाइन मोड और प्रमाण पत्र से जुड़े कई प्रश्न पूछे, जिनका कंपनी के प्रतिनिधियों ने संतोषजनक उत्तर दिया।

प्राचार्य प्रो. रणजीत सिंह ने कंपनी के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए बताया कि एनईपी-2020 के तहत चतुर्थ सत्र में विद्यार्थियों के लिए 120 घंटे का प्रशिक्षण अनिवार्य किया गया है। इससे विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव मिलता है और उनके भविष्य के लिए मजबूत आधार तैयार होता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह प्रशिक्षण करना आवश्यक है और इसके बिना विद्यार्थियों की डिग्री पूर्ण नहीं मानी जाएगी।

कार्यक्रम के अंत में कंपनी के प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों और स्टाफ ने आगंतुक कंपनी के प्रतिनिधियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह परिचयात्मक कार्यक्रम उनके लिए अत्यंत उपयोगी और मार्गदर्शक साबित हुआ।