home page

हनुमानगढ़- गोगामेड़ी रेल मार्ग पर अब ट्रेन दौड़ेगी तेजी से, रेलवे ने की ट्रेनों की गति सीमा में बढ़ोतरी

 | 
Trains will now run faster on the Hanumangarh-Gogamedi rail route, with the Railways increasing the speed limit
mahendra india news, new delhi

 उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल के हनुमानगढ़ -गोगामेड़ी रेल खंड पर (कुल 100किलोमीटर)  सभी यात्री/मेल एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन हेतु, 80 किमी प्रति घंटा से बढ़ाकर 110 किमी प्रति घंटा की जा रही है। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल के हनुमानगढ़- गोगामेड़ी रेलखंड पर  ट्रेनों के संचालन के लिए गति सीमा 80 किमी प्रति घंटा से बढ़ाकर 110 किमी प्रति घंटा की जा रही है। 
ट्रेनों के गति की


इस  वृद्धि के दौरान  सभी स्थायी और अस्थायी गति प्रतिबंधों का पालन करना अनिवार्य है, जिनमें वे अतिरिक्त प्रतिबंध भी शामिल हैं जो समय-समय पर ट्रैक, पुल, सिग्नलिंग और इंटरलॉकिंग के कारण लागू किए जा सकते हैं।

 ट्रैक का रखरखाव आईआरपीडब्ल्यूएम के नवीनतम संस्करण के अनुसार किया जाएगा।

सभी बीजी डीजल लोकोमोटिव (सिंगल/डबल) और रोलिंग स्टॉक, जो वर्तमान में इस खंड में चल रहे हैं, उन्हें अपनी-अपनी अनुमत गति या अधिकतम अनुमत गति, जो भी कम हो, पर चलने की अनुमति है।