home page

खाटू श्याम, वैष्णो देवी और अयोध्या की यात्रा होगी आसान, 17 रूट पर 50 एसी बसें चलाएगा डीटीसी

 | 
news
mahendra india news, new delhi

खाटू श्याम, वैष्णो देवी और अयोध्या जाने वाले भक्तों के लिए गुड न्यूज है। इन धार्मिक स्थानों पर जाने के लिए यात्रियों की सुविधा के लिए एसी बसें चलाई जा रही है। जिससे गर्मी के मौसम में यात्रियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो सके। डीटीसी (दिल्ली परिवहन निगम) अंतरराज्यीय कनेक्टिविटी को और अधिक मजबूत करने के लिए जल्द ही 17 मार्गों पर 50 पर्यावरण अनुकूल एसी 12 मीटर बसों को चलाने की तैयारी कर रहा है। इन बसों का संचालन एसोसिएशन आफ स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग्स (एएसआरटीयू) द्वारा निर्धारित बेंचमार्क दरों के आधार पर किया जाएगा।

आपको बता दें कि अंतरराज्यीय परिवहन सेवाओं के विस्तार के तहत डीटीसी ने पहले ही दिल्ली से बड़ौत (उत्तर प्रदेश) और सोनीपत, धारूहेड़ा, पानीपत (हरियाणा) जैसे प्रमुख मार्गों पर इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन शुरू कर दिया है।किस रूट पर यात्रियों को मिलेगा फायदा?
इसके अलावा इंटर-स्टेट रूट को और मजबूत बनाने के लिए नानकसर-दिल्ली–गाजियाबाद बस टर्मिनल, दिल्ली–रेवाड़ी, दिल्ली–करनाल, दिल्ली–रोहतक, दिल्ली–अलवर और दिल्ली–जेवर जैसे रूटों पर भी बस सेवाएं शुरू करने की योजना है। इससे इन रूट पर रोजाना सफर करने वाले दैनिक यात्रियों के साथ क्षेत्रीय यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलने में आसानी होगी।

वैष्णो देवी और खाटू श्याम के लिए भी मिलेगी बस
इस बारे में परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने बताया कि सरकार बेहतर बस कनेक्टिविटी के माध्यम से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की ओर कदम उठा रही है। इसी पहल के तहत दिल्ली से कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए नई बस सेवा शुरू करने की भी स्कीम बनाई जा रही है।

WhatsApp Group Join Now


उन्होंने बताया कि देश की राजधानी क्षेत्र में रहने वाले बड़ी संख्या में पूर्वांचली प्रवासियों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली और बिहार के बीच अंतरराज्यीय बस कनेक्टिविटी शुरू करने की संभावना पर विचार कर रहे हैं। इन सेवाओं को शुरू करने और दोनों क्षेत्रों के बीच कनेक्टिविटी को और मजबूत करने के लिए जल्द ही प्रदेशों के बीच समझौता ज्ञापन एमओयू करने की तैयारी चल रही है।