home page

HARYANA में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए 8 व 9 को होंगे ट्रायल

 | 
 HARYANA में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए 8 व 9 को होंगे ट्रायल

Mahendra india news, new delhi
भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 20 फरवरी तक छत्तीसगढ़ में होंगे। इस प्रतियोगिता में 7 प्रतिस्पर्धी खेलों और 2 डेमो खेलों को शामिल किया गया है। प्रतियोगिता के लिए खिलाडिय़ों का चयन फेज-1 ट्रायल के माध्यम से किया जाएगा। खिलाडिय़ों का ट्रायल आठ व नौ जनवरी को लिया जाएगा।


SIRSA जिला खेल अधिकारी जगदीप सिंह ने बताया कि ट्राइबल वर्ग से जुड़े खिलाडिय़ों के चयन के लिए आठ व नौ जनवरी को ट्रायल होगा, जोकि पंचकूला, पलवल, गुरुग्राम, अंबाला, यमुनानगर और रोहतक में होंगे। ट्रायल में चयनित एथलीटों के नाम 20 जनवरी तक भारतीय खेल प्राधिकरण को भेजे जाएंगे।


उन्होंने बताया कि ट्रायल का आयोजन विभिन्न खेलों के लिए अलग-अलग स्थानों पर किया जाएगा। हॉकी और फुटबॉल के ट्रायल 8 जनवरी को ताऊ देवी लाल स्टेडियम, पंचकूला में होंगे। एथलेटिक्स का ट्रायल 8 जनवरी को जिला खेल अधिकारी कार्यालय, गुरुग्राम में तथा इसी दिन तैराकी का ट्रायल जिला खेल अधिकारी कार्यालय, अंबाला में आयोजित किया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now

वहीं आर्चरी के ट्रायल 9 जनवरी को जिला खेल अधिकारी कार्यालय, पलवल और भारोत्तोलन के ट्रायल जिला खेल अधिकारी कार्यालय, यमुनानगर में होंगे। कुश्ती के ट्रायल 9 जनवरी को जिला खेल अधिकारी कार्यालय, रोहतक में संपन्न होंगे। उन्होंने सभी पात्र खिलाडिय़ों से अपील की है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर ट्रायल स्थल पर पहुंचें, ताकि चयन प्रक्रिया में भाग लेकर खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में राज्य का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त कर सकें।