home page

सच्चा ज्ञान इन्सान को सभी बन्धनों से मुक्त करता है: पंकज पोपली

 | 
True knowledge liberates a person from all bondages: Pankaj Popli

mahendra india news, new delhi
सिरसा/डबवाली। सन्त निरंकारी मिशन की डबवाली ब्रांच के सन्त निरंकारी सत्संग भवन में जोनस्तरीय निरंकारी इंग्लिश मीडियम समागम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता गुरुग्राम से आए प्रचारक महात्मा पंकज पोपली ने की। अपने प्रवचनों में उन्होंने बताया कि ब्रह्मज्ञान इंसान को सभी बन्धनों से मुक्त करता है साथ ही उन्होंने ईश्वर प्राप्ति के माध्यम से आत्मसाक्षात्कार का संदेश भी दिया।

टोहाना जोन के जोनल इंचार्ज रमन नागपाल ने बताया कि इस समागम में टोहाना जोन के सिरसा, फतेहाबाद एवं जींद जिले की 37 ब्रांचों से साध-संगत पहुंची है। नौजवान भाई बहनों ने इंग्लिश भाषा में गीत, कविता व विचार रखे। डबवाली के संयोजक महात्मा जसपाल मोंगा ने सभी का इस समागम में पहुंचने पर धन्यवाद व स्वागत किया। समागम की सम्पन्नता पर लंगर भण्डारे का आयोजन भी किया गया। क्षेत्रीय संचालक सुरेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में सेवादल ने सभी सेवाओं को बखूबी निभाया।