सेंट जेवियर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, SIRSA में ट्विनिंग कार्यक्रम आयोजित
Mahendra india news, new delhi
सिरसा। सेंट जेवियर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सिरसा में हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना पंचकूला के अंतर्गत निजी और सरकारी स्कूल के बीच साझेदारी (ट्विनिंग) कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयए सिरसा के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्हें भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान प्रयोगशालाओंए कंप्यूटर लैब तथा पुस्तकालय में संचालित विविध शैक्षिक गतिविधियों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने प्रयोगात्मक शिक्षण को नज़दीक से देखा और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को समझा।
दोनों विद्यालयों की 20.20 विद्यार्थियों की टीम की इस कार्यक्रम में प्रतिभागिता रही। दोनों टीमों से खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन-तीन विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिनके नाम क्रमश: दीक्षा, जसमीन, दीक्षा, सहजमीत, शाश्वी और आनया हैं। कार्यक्रम में निजी एवं सरकारी दोनों विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे आपसी शैक्षिक समन्वय और सहयोग की भावना को बल मिला। यह संयुक्त शैक्षिक कार्यक्रम निजी एवं सरकारी विद्यालयों के बीच ज्ञान-विनिमय, अनुभव सांझा करने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सराहनीय पहल सिद्ध हुआ।
