home page

SIRSA में स्कार्पियो गाड़ी पर पेट्रोल डालकर जलाने के मामले में दो आरोपी को मात्र 12 घंटों में दबोचा

 | 
SIRSA में स्कार्पियो गाड़ी पर पेट्रोल डालकर जलाने के मामले में दो आरोपी को मात्र 12 घंटों में दबोचा
Mahendra india news, new delhi

सिरसा बीती 3 फरवरी को शहर के बेगू रोड स्थित कल्याण नगर में देर रात्रि घर के सामने खड़ी एक स्कार्पियो गाड़ी को पेट्रोल डालकर आग लगाने का मामला में दो युवकों को शहर थाना की कीर्ति नगर पुलिस चौकी ने मात्र 12 घंटों में गिरफ्तार कर लिया है । गाड़ी मालिक कल्याण नगर निवासी पीड़ित व्यक्ति नवीन कुमार उर्फ देवा ने शहर थाना की कीर्ति नगर पुलिस चौकी में दी शिकायत में बताया कि रात्रि के समय दो अज्ञात युवकों ने उसके घर के बाहर खड़ी स्कार्पियो गाड़ी पर पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया ।

गाड़ी का सेफ्टी सायरन बजने पर जब वह बाहर निकला तो गाड़ी को आग लगाकर मौके से दो अज्ञात युवक भागते हुए दिखाई दिए । पीड़ित व्यक्ति नवीन कुमार ने बताया कि इतने में आस पड़ोस के लोग आ गए औऱ हमने आग बुझाने का काफी प्रयास किया,लेकिन आग काफी फैल चुकी थी । पीड़ित व्यक्ति ने बाताय कि काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया हालांकि तब तक गाड़ी का काफी नुकसान हो चुका था ।

कीर्ति नगर पुलिस चौकी इंचार्ज ने बताया की जैसे ही मामला पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के संज्ञान में आया उन्होंने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए । उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर थाना शहर सिरसा में मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई । जांच के दौरान कीर्ति नगर पुलिस चौकी की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त दोनों आरोपियों वसंत पुत्र रोहतास निवासी गांव फुलकां हाल कालांवाली वव सौरभ पुत्र काला सिंह निवासी कालांवाली,जिला सिरसा को गिरफ्तार कर लिया है । गिरफ्तार किए गए युवकों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है ।

WhatsApp Group Join Now